शिलाजीत खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है?

शिलाजीत एक गाढ़ा भूरे रंगे का चिपचिपा पदार्थ है, जो मुख्य रूप से हिमालय की पहाड़ियों में पाया जाता है। शिलाजीत दो रंगों में मिलता है, काला और सफेद। उत्तर भारत में काला शिलाजीत मिलता है, जिसका उपयोग आमतौर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है।

शिलाजीत शरीर का निर्माण करने वाले धातुओं को पोषण देता है। यह शरीर की संरचना करने में मदद करता है। इसलिए शिलाजीत का सेवन सभी उम्र और लिंग के लोग कर सकते हैं।

खासकर, शिलाजीत को पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कई लोग अपनी यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए शिलाजीत का सेवन करते भी हैं। लेकिन क्या शिलाजीत खाने से वाकई पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ती है?

क्या सच में शिलाजीत खाने से बढ़ती है पुरुषों की यौन शक्ति- Does Shilajit Increase Men Sexual Power 

रामंहस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि शिलाजीत खाने से पुरुषों की यौन शक्ति वाकई बढ़ सकती है। आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत धातुवर्धक होता है, जो पाचक को बढ़ाता है।

शिलाजीत सभी धातुओं (रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र) का पोषण करता है। इसे सेक्शुअल पावर बढ़ाने के लिए टॉनिक के रूप में उपयोग किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत एक रसायन है, तो सेक्शुअल पावर को बढ़ाता है।

आपको बता दें कि शिलाजीत खाने से यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे पुरुष यौन शक्ति बढ़ती है।

शिलाजीत खाने से सेक्स ड्राइव को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए ऊर्जा, स्टेमिना और यौन स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए पुरुषों को शिलाजीत का सेवन जरूर करना चाहिए।

रिसर्च की मानें तो शिलाजीत यौन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। शिलाजीत खाने से शीघ्रपतन और कामेच्छा में कमी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए शिलाजीत कैसे खाएं?- How to Eat Shilajit to Increase Sexual Power in Hindi

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए आप शिलाजीत का रोजाना सेवन कर सकते हैं। शिलाजीत को आप दूध और अश्वगंधा के साथ मिक्स करके ले सकते हैं। रोजाना 250 से 500 एमजी शिलाजीत खाना लाभकारी हो सकता है। लेकिन कोशिश करें कि शिलाजीत की डोज डॉक्टर से कंसल्ट करके ही तय करें।

कई लोग लंबे समय तक शिलाजीत का सेवन करते रहते हैं। जबकि इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आपको एक से दो महीने शिलाजीत खाना चाहिए।

फिर 15-20 दिनों तक शिलाजीत नहीं खाना चाहिए। इसके बाद फिर से शिलाजीत खाना शुरू किया जा सकता है। अगर आप इस तरीके से शिलाजीत खाएंगे, तो स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ मिलेंगे।

साथ ही, पुरुषों की यौन शक्ति भी बढ़ेगी। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ पुरुष ही शिलाजीत खा सकते हैं। यौन शक्ति बढ़ाने के लिए महिलाएं भी शिलाजीत का सेवन कर सकती हैं।

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए शिलाजीत कब खाना चाहिए?- When to Eat Shilajit to Increase Sexual Power in Hindi

शिलाजीत सेक्शुअल पावर बढ़ाने में काफी असरदार होता है। यौन शक्ति बढ़ाने के लिए आप रोज रात को खाना खाने के 1-2 घंटे बाद शिलाजीत का सेवन कर सकते हैं। रात को सोते समय शिलाजीत खाने से सेहत को ज्यादा लाभ मिलता है।

शिलाजीत खाने के नियम

डॉ. श्रेय बताते हैं कि अगर शिलाजीत का सेवन नियमों का पालन करके किया जाता है, तो इससे सेहत को ज्यादा लाभ मिल सकता है। शिलाजीत खाने के नियम इस प्रकार हैं-

  • हमेशा शुद्ध शिलाजीत ही खाना चाहिए। मार्केट में नकली शिलाजीत भी मिलता है, इससे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
  • शिलाजीत का सेवन हमेशा उम्र और तासीर के अनुसार ही करना चाहिए।
  • जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है, उन्हें शिलाजीत का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
  • जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, वे थोड़ा ज्यादा मात्रा में शिलाजीत का सेवन कर सकते हैं।
  • जब आप शिलाजीत खाए, तो उन दिनों में घी और दूध का सेवन अधिक मात्रा में करें।
  • शिलाजीत खाने के दौरान आपको ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
  • जिन दिनों में आप शिलाजीत खा रहे हो, उन दिनों में मिर्च और मसालेदार भोजन से परहेज करें।

Leave a Comment