7 दिन अनार खाने के फायदे: 7 दिन खाएं ये लाल दाने, शरीर में नहीं होगी खून की कमी | Pomegranate Benefits

एक अनार और सौ बीमार कहावत यूं ही नहीं कही गई है। रोजाना एक अनार खाने से पूरी 10 बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। अनार के लाल-लाल दानों में ढेर सारे न्यूट्रिशन होते हैं।

जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं और काफी सारी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करते हैं। तभी तो सेहत बिगड़ने पर दादी-नानी से लेकर डॉक्टर तक अनार खाने की सलाह देते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद

अनार में कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम. आयरन, विटामिन जैसे भरपूर पोषक तत्व होते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

फ्री रेडिकल्स हमेशा शरीर को प्रोटेक्ट करते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा फ्री रेडिकल्स कई सारी क्रॉनिक डिसीज को जन्म देते हैं। अनार खाने से इन क्रॉनिक डिसीज से बचाव होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

सूजन से जुड़ी बीमारियों में आराम

कुछ स्टडी में पता चला है कि अनार का जूस पीने से बॉडी में सूजन की दिक्कत को खत्म करते हैं।

दिल की बीमारियों में आराम

अनार में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण दिल की बीमारियों से बचाने में हेल्प करते हैं। अनार में मौजूद पॉलीफेनॉलिक कंपाउट्स दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। धमनियों में जमने वाले प्लाक को अनार का जूस खत्म करता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरे से बचने में मदद मिलती है।]

ब्लड प्रेशर लो करने में मदद

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर अनार में मौजूद कंपाउड धमनियों की सूजन को कम करता है। जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

अनार में मौजूद होती है एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज

कई सारी स्टडी में पता चला है कि अनार इंफ्लेमेशन और कैंसर सेल से लड़ने में मदद करते हैं। अनार खाने से कैंसर सेल की ग्रोथ कम हो जाती है। लीवर कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर में अनार खाना फायदेमंद होता है।

किडनी स्टोन से बचाव

अनार का जूस पीने से ब्लड में ऑक्सलेट्स, कैल्शियम और फास्पेट्स का कंसन्ट्रेशन सही होता है। जिसकी वजह से किडनी स्टोन बनने का प्रोसेस रुकता है। वहीं रोजाना अनार खाने से किडनी स्टोन को गलाने में मदद मिलती है।

मुंह की दुर्गंध और दांतों की सड़न से बचाव

अनार में ओरल जर्म्स और दांतों की सड़न पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ने वाले माइक्रोबैक्टीरिया होते हैं। जो मुंह की बदबू दूर करने और दांतों को सड़ने से बचाते हैं।

डाइजेशन

अनार में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जो डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

एंटी एंजिंग का काम

अनार में विटामिन सी भरपूर होता है जो एंटी एंजिंग का काम करता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने, खुजली, जलन को कम करने में मदद करता है। ये त्वचा में कोलेजन को बूस्ट करता है और स्किन का लचीलापन बढ़ाता है।

एनीमिया की कमी

अनार शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। जिससे शरीर में एनीमिया और खून की कमी दूर होती है।

Leave a Comment