आंवला जूस के ६ बेहतरीन फायदे | 6 great benefits of Amla juice

आंवला औषधीय गुणों से भरपूर एक बेहतरीन फल है, जिसका सेवन करने से सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी मजबूत बनाने से लेकर कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने के लिए आंवला रामबाण उपाय है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फास्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ आंवला ही नहीं, आंवला के जूस या रस का सेवन करने से भी सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो आंवला के रस में साबुत आंवला के समान गुण होते हैं, जिससे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

हिन्दू धर्म में आंवले का काफी महत्व है। इसके पेड़ की पूजा की जाती है, माना जाता है कि इसमें भगवान विष्णु निवास करते हैं। आप अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं, इसमें मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आप सर्दी-खांसी और कई समस्याओं से बच सकते हैं, लेकिन खाली पेट आंवले का जूस पीना हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

आंवला जूस के फायदे

  1. वजन कम करने में सहायक
  2. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है
  3. शरीर को ऊर्जावान बनाता है
  4. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  5. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
  6. हड्डियों के लिए फायदेमंद

1. वजन कम करने में सहायक

जिन लोगों को वजन कम करना है, उनके लिए आंवले का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मददगार है। इस जूस को पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

2.  कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल  के कारण हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। आंवले के जूस में फैटी एसिड, विटामिन और ऐसे कई तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं ।

3. शरीर को ऊर्जावान बनाता है

आंवले का जूस एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करता है। अगर आप इसे रोजाना पीते हैं, तो आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह आपके शरीर को फिट रखने में मदद करता है।

4. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

विटामिन-सी से भरपूर आंवले का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। जिससे आप बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से बच सकते हैं। इसके अलावा विटामिन-सी कई बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

5. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

जैसा कि आप जानते होंगे कि आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है। आंवले में कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना खाली पेट आंवले के जूस पीने से आप मोतियाबिंद, जलन और आंखों में नमी जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

6. हड्डियों के लिए फायदेमंद

शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इस विटामिन की कमी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं।

Leave a Comment