दालचीनी का सेवन करने के ११ फायदे | 11 benefits of consuming cinnamon

आपने दालचीनी का नाम जरूर सुना होगा। आमतौर पर लोग दालचीनी का प्रयोग केवल मसालों के रूप में ही करते हैं, क्योंकि लोगों को दालचीनी के फायदे के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।  आयुर्वेद में दालचीनी को एक बहुत ही फायदेमंद औषधि के रूप में बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार, दालचीनी के इस्तेमाल से कई रोगों का इलाज किया जा सकता है।

 दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसे अगर रेसेपीज में मिलाया जाए तो गजब का स्वाद आ जाता है। ये किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है। इसमें हेल्दी कैलोरीज, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम , आयरन , मैग्नीशियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसके साथ ही ये पॉलीफेनोल्स और प्रोएंथोसायनिडिन होते हैं, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते है। यही वजह है दालचीनी का सेवन हमारे लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस मसाले को खाएंगे तो सेहत के लिए कौन-कौन से फायदे हो सकते है।

दालचीनी का सेवन करने के फायदे

  1. वजन कम करने में मददगार
  2. इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत
  3. डायबिटीज में फायदेमंद
  4. पीसीओएस की समस्या में
  5. पेट संबंधी समस्याओं में
  6. हिचकी की परेशानी में दालचीनी का सेवन
  7. भूख को बढ़ाने के लिए दालचीनी का सेवन
  8. उल्टी रोकने के लिए
  9. आंखों के रोग में दालचीनी का प्रयोग
  10. दांत में दर्द
  11. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए

1. वजन कम करने में मददगार

गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। ये आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है, जिससे वजन कम करना आसाना होती है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे भूख कम लगती है और आप बेवजह ईटिंग नहीं करते।

2. इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत

दालचीनी में पॉलीफेनॉल के साथ ही एंटी वायरल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं। गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन आपको सर्दी-जुकाम और कई संक्रामक बीमारियों से भी बचा सकता है। 

3. डायबिटीज में फायदेमंद

दालचीनी ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन शरीर में इंसुलिन के लेवल को कम रखता है। संतुलित मात्रा में इसे लेने से डायबिटीज के मरीजों को कई लाभ मिलते हैं।

4. पीसीओएस की समस्या में

महिलाओं में आजकल पीसीओएस की समस्या काफी कॉमन हो चुकी है। हॉर्मोन्स के बदलाव की वजह से सिस्ट छोटी होने के साथ ओवरी का साइज बढ़ जाता है। ऐसे में गर्म पानी में दालचीनी और शहद मिलाकर पीना इस समस्या में आराम पहुंचाता है। इससे पीरियड्स में पेट पेन में भी लाभ हो सकता है।

5. पेट संबंधी समस्याओं में

गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन पेट संबंधी समस्याओं में भी उपयोगी साबित हो सकता है। यह आपको कब्ज और अपच की दिक्कत से छुटकारा दिला सकता है। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है। गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन पेट में एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम दूर करता है।

6.  हिचकी की परेशानी में दालचीनी का सेवन

हिचकी आना बहुत ही साधारण सी बात है, लेकिन कई ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें हमेशा हिचकी आने की शिकायत रहती है। ऐसे लोग दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। दालचीनी के 10-20 मिली काढ़ा को पिएं। इससे आराम मिलता है। 

7. भूख को बढ़ाने के लिए दालचीनी का सेवन

500 मिग्रा शुंठी चूर्ण, 500 मिग्रा इलायची, तथा 500 मिग्रा दालचीनी को पीस लें। भोजन के पहले सुबह-शाम लेने से भूख बढ़ती है।

8. उल्टी को रोकने के लिए दालचीनी का प्रयोग

दालचीनी का प्रयोग उल्टी रोकने के लिए भी किया जाता है। दालचीनी, और लौंग का काढ़ा बना लें। 10-20 मिली मात्रा में पिलाने से उल्टी पर रोक लगती है।

9. आंखों के रोग में दालचीनी का प्रयोग

अनेक लोग बराबर शिकायत करते हैं कि उनकी आंखें फड़कती रहती हैं। दालचीनी का तेल आंखों के ऊपर (पलक पर) लगाएं। इससे आंखों का फड़कना बन्द हो जाता है, और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

10. दांत के दर्द से आराम पाने के लिए दालचीनी का सेवन

जिन लोगों को दांत में दर्द की शिकायत रहती है, वे लोग दालचीनी का फायदा ले सकते हैं। दालचीनी के तेल को रूई से दांतों में लगाएं। इससे आराम मिलेगा। 

दालचीनी के 5-6 पत्तों को पीसकर मंजन करें। इससे दांत साफ, और चमकीले हो जाते हैं।

11. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए

जिन लोगों के शरीर का वजन अधिक होता है, वे वजन को कम करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। आप भी मोटापा कम करने में दालचीनी से फायदा ले सकते हैं। एक कप पानी में दो चम्मच मधु, तथा तीन चम्मच दालचीनी का चूर्ण मिला लें। इसका रोज 3 बार सेवन करें। इससे कोलेस्ट्राल कम होता है।

Leave a Comment