पीरियड्स के लिए दशमूलारिष्ट के ८ बेहतरीन फायदे | 8 best benefits of Dashmularishta for periods

दशमूलारिष्ट महिलाओं के समग्र कमजोरी और थकान से लड़ने में प्रभावी रूप से मददगार होने के साथ ही मासिक धर्म के समय हो रहे दर्द में भी राहत देने में काफी उपयोगी है। इसकी सहायता से आप अपने परेशानी कम कर सकती है। दशमूलारिष्ट की उच्च खुराक से पेट में गड़बड़ी, जलन का एहसास हो सकता है।

दशमूलारिष्ट प्राचीन आयुर्वेदिक औषधियों में से एक है। आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल महिलाओं के लिए किया जाता है। महिलाएं इसका इस्तेमाल पोषणयुक्त दवाई के रूप में करती है। इसके साथ ही ये इनके प्रसव के कमजोरी से उबरने के लिए उपयोगी है।  इसे बनाने के लिए 50 से अधिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया जाता है। इसमें अश्वगंधा, मंजिशता और द्राक्षा आदि प्रमुख रूप से शामिल है। ये प्रभावी और स्वाभाविक रूप से प्रसव के बाद कमजोरी और संबंधित तनाव से उबरने में मददगार है। दशमूलारिष्ट नई माताओं के लिए तेजी से स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करता है और मातृत्व की कठोरता का सामना करने के लिए शारीरिक रूप से उन्हें तैयार करता है। यह चयापचय में सुधार लाने और पाचन शक्ति में मदद करता है।

पीरियड्स के लिए दशमूलारिष्ट के फायदे

  1. महिलाओं की कमजोरी से निपटे
  2. मासिक धर्म से राहत देने में भी मददगार है
  3. पेट का दर्द करे दूर
  4. तनाव कम करता है
  5. भूख बढ़ाने में करता है मदद
  6. पाचन की परेशानियां करें दूर
  7. पीठ के दर्द को करे कम
  8. अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा

1. महिलाओं की कमजोरी से निपटे

महिलाओं की कई तरह की परेशानियों में से एक ये भी है कि इन्हें कमजोरी की समस्या भी होती है। विशेषरूप से प्रसव की कमजोरी से उबरने के लिए दशमूलारिष्ट एक काफी उपयोगी और प्रभावी दवा है। महिलाओं में समग्र कमजोरी और थकान से लड़ने में मदद करता  है।

2. मासिक धर्म से राहत देने में भी मददगार है

दशमूलारिष्ट महिलाओं के समग्र कमजोरी और थकान से लड़ने में प्रभावी रूप से मददगार होने के साथ ही मासिक धर्म के समय हो रहे दर्द में भी राहत देने में काफी उपयोगी है। इसकी सहायता से आप अपने परेशानी कम कर सकती है।

3. पेट का दर्द करे दूर

दशमूलारिष्ट पीने से पेट का दर्द आसानी से दूर होता है। कई बार पीरियड्स के समय महिलाओं को पेट दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पेट दर्द को दूर करने के लिए दशमूलारिष्ट को आसानी से पीया जा सकता है। इसमें दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं, जो पेट की सूजन दूर करती है।

4. तनाव कम करता है

कई बार पीरियड्स के समय महिलाओं में तनाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में दशमूलारिष्ट पीने से तनाव कम होने के साथ उनको मानसिक शांति भी देता है। इसको पीने से शरीर हेल्दी रहता है और स्ट्रेस सम होता है।

पीरियड्स के समय दशमूलारिष्ट पीने से महिलाओं में कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

5. भूख बढ़ाने में करता है मदद

डिलीवरी या फिर पीरियड्स के दौरान महिलाओं के भूख में कमी, बदहजमी जैसी परेशानी देखी जाती है। इस स्थिति में कई बार हेल्थ एक्सपर्ट दशमूलारिष्ट पीने की सलाह देते हैं। यह पाचन को बढ़ाने में मददगार होता है, जो भूख को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही यह बदहजमी को कम करने में भी मदद मिल सकती है। 

6. पाचन की परेशानियां करें दूर

पीरियड्स के दौरान कई बार महिलाओं को पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान महिलाओं को दस्त और आईबीएस जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों को कम करने में दशमूलारिष्ट का सेवन किया जा सकता है। 

7. पीठ के दर्द को करे कम

पीरियड्स दौरान होने वाली पीठ दर्द की परेशानी को कम करने के लिए भी आप दशमूलारिष्ट का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद जड़ी-बूटियों में दर्द निवारक गुण होता है, जो पीठ के दर्द और अकड़न को कम कर सकता है। अगर आप पीठ दर्द से जूझ रही हैं, तो नियमित रूप से दशमूलारिष्ट का सेवन कर सकते हैं। 

8. अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा

दशमूलारिष्ट का सेवन करने से अनियमित पीरियड्स की परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले ब्लड फ्लो को सही करता है। साथ ही शारीरिक कमजोरी से भी छुटकारा दिलाने में असरदार है। 

Leave a Comment