महिलाओं के लिए खजूर के ५ बेहतरीन फायदे | 5 best benefits of dates for women

खजूर एक ऐसा फल है जिसे खाने से शरीर को मजबूती मिलता है। साथ ही साथ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। दिल को मजबूत रखने के लिए हर रोज खजूर खाना बेहद जरूरी है। यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जिसे खाने से सर्दी में राहत मिलती है। एक रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि महिला को हर रोज 5 खजूर खाना चाहिए. खासकर जिन महिलाओं को पीरियड्स में काफी ज्यादा दर्द होता है उन्हें तो हर रोज जरूर से जरूर खजूर खाना चाहिए. सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. जो दिल और फेफड़ों की बीमारी से बचाता है।

खजूर खाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते है। साथ ही शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करता है. इसे खाने से हड्डी भी मजबूत होती है। खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे फ्री रैडिकल्स से बचाने में मदद करती है। इससे हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा होता है कम. खजूर खाने से आंख और पेट से जुड़ी बीमारी का खतरा होता है कम. इसमें पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट डाइबीटीज, अल्जाइमर और कई तरह के कैंसर से छुटकारा दिलाता है। खजूर खाने से हड्डियां मजबूत होती है. इसमे विटामिन K होता है जो खून को गाढ़ा होने से रोकता है।

महिलाओं के लिए खजूर के फायदे

  1. फॉलिक एसिड की कमी को दूर करता है
  2. हड्डियों को देता है मजबूती
  3. वेट लॉस में मददगार
  4. दिल के स्वास्थ्य में सुधार करता है
  5. अनियमित पीरियड्स में है लाभकारी

1. फॉलिक एसिड की कमी को दूर करता है

प्रेगनेंसी के समय में अक्सर फॉलिक एसिड की कमी देखी जाती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों के विकास में सहायता करता है।

इसके अलावा यह विटामिन बी16 यानी कि फॉलिक एसिड से भी भरपूर होता है, जो जन्म दोषों की दर को कम करने में सहायता करता है। ये महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और मां और बच्चे दोनों की इम्यूनिटी बढ़ाता है।

2. हड्डियों को देता है मजबूती

खजूर कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को रोकने में सहायता करता है। जैसे कि जो लोग ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं, उनमें हड्डी के फ्रैक्चर से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है। खजूर आपकी हड्डी को मजबूत बना सकता है। साथ ही जिन लोगों में हड्डियों के दर्द की परेशानी होती है उनके लिए यह लाभकारी है।

3. वेट लॉस में मददगार

खजूर वजन घटाने में काफी मददगार है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो बड़ी आंत में अवशोषण को धीमा कर देती है। यह आपको लंबे वक़्त तक के लिए भरा हुआ महसूस कराता है जिससे हमें अधिक भूख नहीं लगती। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में सहायता करता है। साथ ही ये क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मददगार होता है जो कि वेट लॉस करने के लिए बहुत जरूरी होता है।

4.  दिल के स्वास्थ्य में सुधार करता है

प्रतिदिन दो खजूर आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकती हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं जो एथेरोस्क्लेरोसिस के गठन को रोकने और हृदय रोगों को रोकने में सहायता करते हैं। इसके अलावा रोजाना 2 खजूर का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को हेल्दी रखने में सहायता करता है।

5. अनियमित पीरियड्स में है लाभकारी

जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की परेशानी रहती है उनके लिए खजूर का सेवन बेहद लाभकारी है। इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ये खून की अशुद्धियों को दूर करता है।

पीडियड्स और एनीमिया से जुड़ी परेशानियों के लिए खजूर एक कारगर उपाय है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और अनियमित पीरियड्स को संतुलित करने में मददगार होता है।

Leave a Comment