गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के ५ बेहतरीन फायदे | 5 best benefits of drinking alum in lukewarm water

फिटकरी का इस्तेमाल घर में कई तरीकों से किया जाता है। स्किन केयर से लेकर पानी को साफ बनाने के लिए फिटकरी का प्रयोग किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद और अन्य परपंरागत चिकित्सा पद्धतियों में भी इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए एक मददगार पदार्थ माना गया है। दरअसल, फिटकरी में विभिन्न औषधिय गुण पाए जाते हैं जो इसे चिकित्सा के लिहाज से फायदेमंद बनाते हैं। फिटकरी में एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क कम करते हैं और कई समस्याओं से आराम भी दिलाते हैं। फिटकरी को पानी में घोलकर पीने से ये सभी फायदे हमारे स्वास्थ्य को मिल सकते हैं। 

गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे

  1. खांसी की समस्या में लाभकारी है
  2. मुंह के छालों से राहत मिलती है
  3. पेट के लिए फायदेमंद है
  4. टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है
  5. वजन घटाने में मदद मिलती है

 

1 . खांसी की समस्या में लाभकारी है

काली खांसी की समस्या में गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर पीने खांसी के लक्षणों कम करने में मदद मिल सकती है। साथ इससे जल्द छुटकारा मिल सकता है। फेफड़ों से बलगम बाहर निकालने के लिए भी यह एक प्रभावी उपचार है। यह काली खांसी के दौरान उल्टी की समस्या को भी दूर करती है।

2. मुंह के छालों से राहत मिलती है

मुंह के छालों के लिए फिटकरी का पानी एक रामबाण उपाय है। इसके लिए आप गुनगुने पानी को कुछ समय मुंह में रोक कर रखें और घूंट-घूंट कर पिएं। यह मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकता है, जो मुंह की कई समस्याओं का कारण बनते हैं।

3. पेट के लिए फायदेमंद है

फिटकरी का पानी पीने से शरीर में वात दोष के संतुलित करने में मदद मिलती है, जिसका बढ़ा हुआ स्तर पाचन अग्नि को कमजोर बनाता है। शरीर में वात दोष का अधिक स्तर कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी समस्याओं को ट्रिगर करता है। साथ ही यह बवासीर जैसे गंभीर रोग का भी एक बड़ा कारण हैं। गुनगुने पानी में फिटकरी का पानी पीने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है और पेट संबंधी संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

4. टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है

गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर पीने से शरीर से विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह खून को साफ करने में मदद करता है और एलर्जी, संक्रमण जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करता है

5. वजन घटाने में मदद मिलती है

खाली पेट फिटकरी और गुनगुने पानी का सेवन करने से पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिल सकती है। जिससे कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है।

Leave a Comment