काला नमक और नींबू पानी पीने के ६ बेहतरीन फायदे | 6 great benefits of drinking black salt and lemon water

भारत में तापमान लगातार बढ़ जा रहा है। स्थिति ये है कि 6 राज्यों में गर्मी को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। यहां तापमान 46 डिग्री के आस-पास था और आगे चल कर 50 तक जा सकता है। ऐसी स्थिति में आप डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट की कमी के शिकार हो सकते हैं। इससे आपको लू लग सकती है, चक्कर आ सकता है और आप बेहोश हो सकते हैं। तो, इसलिए इन तमाम चीजों से बचने के लिए आपको काला नमक और नींबू पानी पीना चाहिए।

यह उपाय बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है। अगर किसी का वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है और वह अपने वजन को कम करने के लिए कई तरह के उपाय कर चुका है लेकिन नहीं काम हो रहा है तो वह इस उपाय से तेजी से अपना वजन कम कर सकता है।

हम बात कर रहे हैं काला नमक और नींबू पानी पीने की। अगर नींबू के पानी में सेंधा नमक मिलाकर रोजाना पिया जाए तो यह पेट से जुड़ी कई सारी बीमारियों को दूर करने के लिए फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, आजकल जिंदगी और खराब खान-पान की वजह से लोगों को पाचन से जुड़ी कई सारी समस्याएं देखने को मिलती है। इतना ही नहीं मोटापे की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। इन समस्याओं से बचने के लिए नींबू पानी और काला नमक का मिश्रण सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे

  1. शरीर को तुरंत रिहाइड्रेट करता है
  2. इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करता है
  3. शरीर को ठंडा करता है
  4. पेट की कई समस्याओं का है इलाज
  5. वजन कंट्रोल करने के लिए कारगर
  6. स्क्रीन के लिए फायदेमंद

1. शरीर को तुरंत रिहाइड्रेट करता है

काला नमक और नींबू पानी पीने के पीछे एक तर्क ये है कि ये शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। ये आपके शरीर में जा कर तुरंत नसों और मासंपेशियों को भर देता है जिससे इनके अंदर ताकत आने लगती है। इसके अलावा  ब्रेन को सिग्नल मिलने लगता है कि आपका शरीर रिहाइड्रेट हो गया है और डिहाइड्रेशन के लक्षण कम होने लगते हैं। 

2. इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करता है

इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करने में काला नमक वाला नींबू पानी पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये मांसपेशियो और नसों में खनिजों की कमी को दूर करता है, क्योकि इसमें विटामिन सी है, थोड़ा सोडियम और पोटेशियम भी है। इस तरह ये ड्रिंक तुरंत शरीर को रिहाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करता है। 

3. शरीर को ठंडा करता है

 शरीर को ठंडा करने में काला नमक और नींबू पानी पीना तेजी से काम करता है। ये बॉडी पीएच के साथ टेंपरेचर बैलेंस करता है और शरीर को ठंडा करता है। इसके अलावा काला नमक की एक खास बात ये है कि ये पेट के बाइल जूस के साथ बैलेंस बिठाता है और इस तरह ये पेट को ठंडा करने में मदद करता है। 

4. पेट की कई समस्याओं का है इलाज

काला नमक और नींबू पानी पीना, पेट की कई समस्याओं का इलाज बन सकता है। पहले तो ये पेट साफ करने और इसे डिटॉक्स करने में मदद करता है। दूसरा ये एसिडिटी और बदहजमी को कम करने में मदद करता है। तीसरा, अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी इसे पीना पेट के लिए फायदेमंद है।

5. वजन कंट्रोल करने के लिए कारगर

काला नमक और नींबू पानी को रोजाना सुबह खाली पेट पिया जाए तो यह वजन तेजी से कम करने में मदद करता ह। इसमें मौजूद भरपूर गुण और विटामिन शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ उसे डिटॉक्स करने में मदद करता है। दरअसल नींबू पानी और काला नमक के पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर की जा सकती है। अगर वजन कम होगा तो शरीर की कई सारी समस्याएं अपने आप दूर हो जाएगी। आप भी वजन कम करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।

6. स्क्रीन के लिए फायदेमंद

अगर आप रोजाना नींबू के पानी में काला नमक मिलाकर पीते हैं तो इसके सेवन से स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है इसमें मौजूद गुण स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। आपको बता दे नींबू पानी और काला नमक में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, सोडियम और पोटेशियम पाया जाता है। इस वजह से यह एक बेहतरीन ड्रिंक में से एक मानी जाती है, जो बॉडी डिटॉक्स करने के लिए सबसे ज्यादा कारगर है।

Leave a Comment