जीरा पानी पीने के ८ बेहतरीन फायदे | 8 great benefits of drinking cumin water

इंडियन किचन में मौजूद जीरा एक अहम मसाला है। इसका इस्तेमाल इंडियन डिशेज में तड़का लगाने से लेकर सलाद और रायता में स्वाद बढ़ाने के लिए खूब किया जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जीरे के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते है। असल में जीरे में पाए जाने वाले विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के जैसे आवश्यक पोषक शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते है। रोजाना सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से वजन को कम करने से लेकर पाचन को बेहतर रखने तक में मदद मिल सकती है।

जीरा में नेचुरली रूप से विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के होता है जो इम्यूनिटी और मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है। इसके अलावा इसमें आयरन भी प्रचूर मात्रा में होता है बॉडी में ऑक्सीजन सर्कुलेशन के लिए जरूरी है। जीरा में मौजूद मैग्नीशियम के कारण मसल्स और नसों में तंदुरुस्ती रहती है। जीरा में फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो डाइजेशन को भी बूस्ट करता है। आइए जानते हैं कि जीरा पानी पीने के कितने शानदार फायदे है।

जीरा पानी पीने के फायदे

  1. पाचन
  2. हेल्दी वज़न बनाए रखे
  3. सूजन
  4. ब्लड शुगर रेगुलेट करे
  5. इम्यूनिटी
  6. एंटीइंफ्लेमेटरी गुण
  7. डाइजेशन के लिए फायदेमंद
  8. सांस से जुड़ी परेशानियों में राहत दे

1. पाचन

सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। असल में जीरे में ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को तेज कर सकते है।

2. हेल्दी वज़न बनाए रखे

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खान-पान का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं और नतीजन वजन पर असर पड़ता है. वजन को घटाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन कर सकते है।

3. सूजन

जीरा पानी के रेगुलर सेवन से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले कम्पाउंड होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते है।

4. ब्लड शुगर रेगुलेट करे

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते है। जीरे में मौजूद हाई फाइबर इंग्रीडिएंट और पोषक तत्वों के कारण है, जो इंसुलिन लेवल को नेचुरली रेगुलेट करने में मदद करता है।

5. इम्यूनिटी

मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। रोजाना सुबह जीरे के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

6. एंटीइंफ्लेमेटरी गुण

जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले कम्पाउंड होते हैं, जो कई बीमारियों के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जीरा पानी के नियमित सेवन से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे अलग-अलग तरह की बीमारियों से बचाव में भी मदद मिल सकती है।

7. डाइजेशन के लिए फायदेमंद

जीरे में ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को तेज कर सकते हैं। इससे बेहतर डाइजेशन के अलावा पोषक तत्वों के अवशोषण में भी फायदा मिलता है। सुबह जीरा पानी पीने से पाचन तंत्र को दिन भर के लिए एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है।

8. सांस से जुड़ी परेशानियों में राहत दे

कुछ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में ब्रीदिंग हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए, गर्म जीरे के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करने से रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट पर आरामदायक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।

Leave a Comment