बदाम खानेके ९ बेहतरीन फायदे | 5 best benefits of eating almonds

नट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। हममें से ज्यादातर लोग रोजाना सुबह बादाम का सेवन करते है। क्योंकि सुबह बादाम खाने से शरीर को कई लाभ मिलते है। बादाम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। बादाम में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते है। रोजाना बादाम का सेवन करने से पाचन की समस्या, पिंपल्स और एलर्जी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोजाना कितने बादाम का सेवन करना चाहिए. क्योंकि जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कितने बादाम रोजाना सुबह खाना चाहिए.

बादाम खाने के फायदे

  1. पथरी है तो न खाएं बादाम
  2. पेट फूल सकता है
  3. ओरल हेल्थ का रिस्क
  4. स्लो हो सकता है पोषक तत्वों का अवशोषण
  5. एसिड रिफ्लक्स हो सकता है
  6. खून की कमी को दूर करने
  7. मेमोरी को बढ़ाने के लिए
  8. हार्ट हेल्थ के लिए
  9. स्किन को हेल्दी रखने के लिए

1. पथरी है तो न खाएं बादाम

ऐसे लोग जिनकी किडनी में स्टोन है, उन्हें बादाम खाने से परहेज करना चाहिए. दरअसल, बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके ज्यादा सेवन से पथरी वालों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

2. पेट फूल सकता है

बादाम में फाइबर ज्यादा पाया जाता है। इसके ज्यादा सेवन से पेट में भारीपन यानी ब्लोटिंग हो सकती है। दस्त और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है. ऐसे में ज्यादा बादाम खाने से बचान चाहिए. वरना परेशान हो सकते है।

3. ओरल हेल्थ का रिस्क

कच्चा बादाम ज्यादा नहीं काना चाहिए. क्योंकि ज्यादा बादाम खाने से ओरल एलर्जी, गले की खराश और होंठों में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके कई और साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते है।

4. स्लो हो सकता है पोषक तत्वों का अवशोषण

बादाम में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर को आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों को अवशोषित करने में दिक्कत आ सकती है. इसलिए बादाम को लिमिट में ही इस्तेमाल करना चाहिए.

5. एसिड रिफ्लक्स हो सकता है

अगर अक्सर पेट में जलन या तेजाब बनने की शिकायत है तो बादाम का सेवन कम करना चाहिए. क्योंकि इससे आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इससे कई और परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स अधिक बादाम न खाने की सलाह देते है।

6. खून की कमी को दूर करने

रोजाना सुबह 5-6 बादाम का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। बादाम में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते है।  

7. मेमोरी को बढ़ाने के लिए

मेमोरी पावर को बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। रोजाना सुबह 5-6 भीगे बादाम खाने से याददाश्त को तेज करने में मदद मिल सकती है।

8. हार्ट हेल्थ के लिए

हार्ट हेल्थ के लिए बादाम का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद गुण हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकते है। 

9. स्किन को हेल्दी रखने के लिए

स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है बादाम का सेवन. बादाम में विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते है।

Leave a Comment