पुरुषों के लिए केला खाने के ९ बेहतरीन फायदे | 9 best benefits of eating banana for men

केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन के कारण ये सेरोटोनिन के सेक्रेशन को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा होता है। बता दें कि सेरोटोनिन एक हार्मोन है जो मूड को बेहतर बनाता है और पुरुषों में सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है। केले में ट्रिप्टोफैन नामक न्यूट्रिएंट्स की उच्च मात्रा होती है। यह नर्वस सिस्‍टम के कामकाज में सुधार करता है।

केले के फल से हमारे शरीर को कई फायदे होते है। हालांकि इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि केला हमारे शरीर को एनर्जी देता है और शरीर में स्टैमिना को बढ़ाता है। इसलिए जब ताकत या वजन बढ़ाने की बात आती है तो केले का नाम सबसे पहले आता है। बता दें कि केले से हमारे शरीर का वजन काफी बढ़ जाता है और साथ ही हमें एनर्जी भी मिलती है। अगर आप भी जिम ज्वाइन करते हैं तो वहां भी आपको केला खाने की सलाह दी जाएगी. गौरतलब है कि आज के दौर में बदलती लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।जिनमें से एक पुरुषों के लिए सेक्सुअल प्रॉब्लम है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी. एक केला आपकी जिंदगी बदल सकता है।

पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे

  1. केले से हड्डियां होती है मजबूत 
  2. पुरुषों की कामेच्छा को बढ़ाने में सहायक
  3. हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहायक
  4. पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में सहायक
  5. इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मददगार 
  6. पाचन क्रिया को करता है सही
  7. किडनी की समस्याओं में फायदेमंद
  8. दिल और मांसपेशियों के लिए लाभकारी
  9. वजन कंट्रोल कर सकता है

1. केले से हड्डियां होती है मजबूत  

केले में कैल्शियमक की उच्च मात्रा होती, जिसकी वजह से यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और समय से पहले हड्डियों के रोगों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़े रोग होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही इससे हड्डियां में दर्द की भी समस्या नहीं होती है।  

2. पुरुषों की कामेच्छा को बढ़ाने में सहायक 

केला पुरुषों की फर्टिलिटी प्रॉब्लम को दूर करने में सहायक होता है। इसमें ब्रोमेलैन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और कामेच्छा को सुधार करता है। ये फल सेरोटोनिन के स्रावित करने में सहायक होता है, सेरोटोनिन व्यक्ति के मूड को बेहतर करता है। इसकी वजह से एकाग्रता में भी मदद मिलती है।   

3. हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहायक 

केले में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। इस फल में मौजूद पोटेशियम हृदय और न्यूरोलॉजिकल कार्य को बेहतर बनाता है। केला आपके हृदय के साथ ही पाचन क्रिया को भी सही करता है। केले में मौजूद पोटैशियम जिम जाने के तुरंत बाद आपकी हृदय गति को नॉर्मल बनाता है। इसके साथ ही केले के सेवन से ब्लड प्रेशर को भी सामान्य बनाया जा सकता है।  

4. पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में सहायक 

केले के नियमित सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सही बना रहता है। केले में पाये जाने वाले पोटैशियम से टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही केला ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन रिलीज होने में मदद मिलती है। इससे पुरुषों का मूड बेहतर होता है। साथ ही उनकी यौन समस्याएं कम होती है।  

5. इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मददगार  

केले में विटामिन बी 6 व्यक्ति के शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज के स्तर को सही बनाकर डायबिटीज के खतरे को कम करता है। इसके साथ ही केले के नियमित सेवन से आपका शरीर सेहतमंद होता है और आपके शरीर में रोगों से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज बनाते हैं। इसकी वजह से आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता मजबूत होती है। 

6. पाचन क्रिया को करता है सही

केला पाचन क्रिया को मजबूत करने का काम करता है। यह फल प्री बायोटिक प्रोपर्टीज से भरपूर होता है। जिसकी वजह से यह हाजमे को सही करता है। जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें केले का सेवन करना चाहिए.

7. किडनी की समस्याओं में फायदेमंद

आपको जानकर हैरानी होगी कि केला किडनी की कई समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। केले में पोटाशियम मिलता है जो किडनी की कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करता है।

8. दिल और मांसपेशियों के लिए लाभकारी

केले में हाई पोटेशियम कंटेंट हार्ट और तंत्रिका तंत्र को पोषण दे सकती है। यह मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसलिए केला हृदय, पाचन तंत्र और अन्य मांसपेशियों की गतिविधियों के लिए अच्छा होता है। एक्सरसाइज से पहले और बाद में केले खाने की सलाह दी जाती है। पोटेशियम हृदय गति को भी सामान्य रखता है। पोटेशियम और कम सोडियम ब्लड प्रेशर को भी मैनेज करने में मदद कर सकते है।

9. वजन कंट्रोल कर सकता है

इसमें मौजूद फाइबर नियमित रूप से मल त्याग को बनाए रखने में मदद कर सकता है. यह आपको खाने के बाद लंबे समय तक तृप्त महसूस करने में भी मदद करता है. अधिक खाने की संभावना को कम करता है ताकि आपके शरीर के वजन को कंट्रोल किया जा सके.

Leave a Comment