गोखरू खाने के १० बेहतरीन फायदे | 10 best benefits of eating buckwheat

गोखरू एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। गोखरू का उपयोग आयुर्वेद चिकित्सा में वात दोष एवं पित्त दोष को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। यह एक ऐसा पौधा है, जिसके हर भाग का प्रयोग कई रोगों को ठीक करने में होता है। गोखरू से निर्मित हर्बल औषधियां सिर्फ सामान्य बीमारियों के लिए ही नहीं, बल्कि यौन समस्याओं और निःसंतानता को भी ठीक करने में लाभकारी है।

चरक संहिता के अनुसार, गोखरू  का सेवन मूत्र से संबंधित समस्याओं एवं वात रोग के लिए प्रमुख रूप से प्रभावी होती है। यह शरीर की सूजन को कम करती है। दशमूल औषधि में भी गोखरू की जड़ का इस्तेमाल किया जाता है। गोखरू के कई फायदे होने के साथ ही कुछ दिशानिर्देश भी हैं, जिसका पालन आयुर्वेदिक चिकित्सक की निगरानी में करना चाहिए.

गोखरू कई शारीरिक समस्याओं जैसे सीने में दर्द, एग्जिमा, प्रोस्टेट के आकार को सही करता है। गोखरू सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्दी हर्ब माना गया है। सेक्सुल डिसऑर्डर के साथ ही यह इंफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करता है। यह शरीर के वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल किसी अच्छे आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर किया जाए, तो लाभ जल्दी होगा और आपको इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

गोखरू खाने के फायदे

  1. शारीरिक कमजोरी करे दूर
  2. इरेक्टाइल डिसफंक्शन करे दूर
  3. इंफर्टिलिटी होती है ठीक
  4. महिलाओं की यौन समस्याएं भी हों ठीक
  5. एग्जिमा का उपचार
  6. सीने का दर्द करे कम
  7. गोखरू पाचन तंत्र करे मजबूत
  8. गोखरू पेशाब संबंधी दिक्कतों को करे नियंत्रित
  9. गर्भाशय और यूटरस दर्द में मिले आराम
  10. गोखरू पुरुषों में बढ़ाए लो स्पर्म काउंट 

1. शारीरिक कमजोरी करे दूर

गोखरू पुरूषों के प्रजनन अंगों में मजबूती लाता है। बांझपन को दूर करता है। स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ाता है। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को भी दूर करता है, इसलिए पुरुषों के लिए इसे काफी लाभकारी माना जाता है। जिन्हें शारीरिक कमजोरी महसूस होती है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको चना, गोखरू का रस या चूर्ण और मिश्री की बराबर मात्रा चाहिए। चनों को 24 घंटे के लिए गोखरू के रस में मिलाएं। जब चने रस से भर जाएं तब इन्हें छाया में सुखा लें। सूखने के बाद इनका चूर्ण बना लें। इसका 1 चम्मच सुबह-शाम दूध के साथ शहद मिला कर खाएं। आपकी सेक्स से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

2. इरेक्टाइल डिसफंक्शन करे दूर

यौन स्वास्थ्य बेहतर न होने से सेक्सुअल लाइफ बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे कई बार शादीशुदा रिश्ते में दरार आ जाती है। यौन स्वास्थ्य के लिए गोखुरू लाभकारी होता है। शोध के अनुसार, 3 महीने तक गोखरू का सेवन करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है।

3. इंफर्टिलिटी होती है ठीक

गोखरू पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाता है। कई अध्ययन बताते हैं कि गोखरू का सेवन सिर्फ 60 दिन में स्पर्म कांउट को बढ़ा देता है, जिससे पुरुषों को इंफर्टिलिटी की समस्या से निजात मिलती है। दो से तीन महीने तक इसका सेवन करने से पुरुषों की सेक्सुअल डिजायर और फर्टिलिटी दोनों बढ़ती है। पुरुषों को बांझपन से छुटकारा मिलता है।

4. महिलाओं की यौन समस्याएं भी हों ठीक

कुछ शोध के अनुसार, यह महिलाओं में भी सेक्सुअल समस्याओं को ठीक करता है। एक महीने तक इसके लगातार सेवन से सेक्सुअल डिजायर, कामुकता, सेक्स पावर, लुब्रिकेशन और सेक्स करने की ताकत में इजाफा होता है। यौन समस्याओं से निजात दिलाने में गोखरू का सेवन फायदेमंद होता है।

5. एग्जिमा का उपचार

त्वचा से संबंधित बीमारी एक्जिमा का भी गोखरू इलाज करता है। यह त्वचा के लाल पड़ने और स्किन ब्रेकआउट को ठीक करने में मदद करता है।

6. सीने का दर्द करे कम

गोखरू का रस सीने के दर्द को कम करता है। हृदयशूल या दिल का दर्द एक बीमारी है, जिसके कारण सीने में दर्द पैदा हो जाता है। गोखरू का सेवन हृदयशूल के उपचार के लिए करना लाभकारी होता है लेकिन इसका सेवन वैद्य के परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए।

7. गोखरू पाचन तंत्र करे मजबूत

गोखरू का काढ़ा पाचन शक्ति में वृद्धि करता है। पाचन क्षमता में मजबूती लाता है। हाजमा शक्ति के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा गोखरू के चूर्ण की सलाह देते है। पीपली के चूर्ण के साथ गोखरू औषधि को लेने से पेट से संबंधित सभी प्रकार के रोगों से राहत मिलती है।

8. गोखरू पेशाब संबंधी दिक्कतों को करे नियंत्रित

डायसूरिया और पथरी रोगों को नियंत्रित करने में गोखरू अहम भूमिका निभाता है। यदि किसी को बार-बार पेशाब आता है या कम पेशाब आता है, तो गोखरू का सेवन कर सकते है।

9. गर्भाशय और यूटरस दर्द में मिले आराम

महिलाओं में होने वाली पेल्विक दर्द की समस्या से गोखरू सेवन से निजात मिलती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक मुलेठी, काली किशमिश और गोखरू चूर्ण मिश्रित औषधि देने से महिलाओं को दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

10. गोखरू पुरुषों में बढ़ाए लो स्पर्म काउंट 

पुरुष निःसंतानता के अंर्तगत आने वाली समस्या लो स्पर्म काउंट को ठीक करने के लिए गोखरू रामबाण दवा की तरह काम करता है। जो पुरुष लो स्पर्म की समस्या के कारण पिता नहीं बन पाते हैं, उन्हें गोखरू चूर्ण को दूध के साथ लेने की सलाह आयुर्वेदिक चिकित्सक देते है। शतावर और गोखरू को एक साथ लेने से इनफर्टिलिटी की समस्या दूर हो जाती है। इसमें स्पर्म की क्वालिटी और स्पर्म की क्वांटिटी दोनों को ठीक करने का गुण होता है और पुरुषों की शरीरिक क्ति में वृद्धि भी करता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या करे दूर.

Leave a Comment