पुरुषो के लिए इलायची खाने के ७ बेहतरीन फायदे | 7 Best Benefits of Eating Cardamom for Men

खराब जीवनशैली का असर पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ पर बहुत तरह से नजर आता है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि उनमें सेक्स करने की ताकत तक कम हो जाती है। 

सेक्स पावर की कमी की शिकायत आजकल पुरुषों में बहुत ही आम हो गयी है। इसके लिए मार्केट में कई तरह की दवाएं भी उपलब्ध है। शिलाजीत जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल भी इसके लिए बहुत बड़े स्तर पर होता है। लेकिन आमतौर पर यह विकल्प बहुत महंगे होते हैं। जिसके कारण हर व्यक्ति इनका फायदा नहीं ले पाता है।

लायची शादीशुदा पुरुषों के लिए बड़े काम की है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण पुरुषों में नपुंसकता को दूर करने का काम करती है।  इसके लिए पुरुषों को रात में सोने से पहले नियमित तौर पर कम से कम 2 इलायची खाना चाहिए। इसे खाने से पुरुषों में नपुंसकता दूर हो जाती है, क्योंकि इलायची यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है।

इलायची के फायदे पुरुषों के लिए

  1. नपुंसकता होगी दूर
  2. शीघ्रपतन से म‍िलेगा छुटकारा
  3. इनफर्ट‍िल‍िटी का इलाज
  4. वेट लाॅस में मददगार
  5. श्वास संबंधी रोगों के लिए फायदेमंद
  6. कामोत्तेजक गुणों से युक्त है इलायची
  7. शरीर की सफाई में मददगार

1. नपुंसकता होगी दूर

पुरुषों में नपुंसकता दूर करने के ल‍िए इलायची को फायदेमंद माना जाता है। पुरुष, रात को सोने से पहले दो से तीन इलायची का सेवन कर सकते हैं। आप इसे पानी या दूध के साथ ले सकते हैं। इलायची के पाउडर को आप शहद के साथ म‍िलाकर गुनगुने पानी में डालकर भी पी सकते हैं। 

2. शीघ्रपतन से म‍िलेगा छुटकारा

पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए भी इलायची को फायदेमंद माना जाता है। इलायची का सेवन करने से शरीर में खून का प्रवाह बढ़ता है और यौन स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होता है। आप रोजाना इलायची का एक लड्डू खा सकते हैं। इलायची का लड्डू बनाने के ल‍िए इलायची, मेवे और लौंग को पीसकर पाउडर बना लें। उस पाउडर को गुड़ के साथ म‍िलाकर लड्डू तैयार कर लें।  

3. इनफर्ट‍िल‍िटी का इलाज

पुरुषों में भी मह‍िलाओं की तरह इनफर्टिलिटी की समस्या होती है। अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं, तो इलायची को डाइट में शाम‍िल करें। बांझपन की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए इलायची को फायदेमंद माना जाता है। इलायची का सेवन अलग से नहीं करना चाहते, तो उसे सब्‍जी या अन्‍य क‍िसी ड‍िश में म‍िलाकर खा सकते हैं।  

4.  वेट लाॅस में मददगार

इलायची को वेट लाॅस के लिए भी उपयोगी पाया गया है। इसमें अपने आप में तो सीमित कैलोरीज़ होती ही हैं साथ ही यह भोजन से कैलोरी के अवशोषण को भी सीमित कर सकती है। जिसका फायदा वजन कम करने के लक्ष्य को हासिल करने में होता है। इलायची का एक खास गुण यह भी है कि यह मनुष्य में तृप्ति की भावना को बढ़ाती है। इसलिए अतिरिक्त कुछ भी खाने की इच्छा यूं ही नहीं होती। इसलिए भी इसे वेट लाॅस में मददगार पाया गया है।

5. श्वास संबंधी रोगों के लिए फायदेमंद

फेफड़ों में रक्त प्रवाह को ठीक रखने का इलायची का गुण इसे श्वास संबंधी समस्याओं से बचाने में उपयोगी बनाता है। यह सामान्य सर्दी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसी श्वास संबंधी रोगों के लक्षणों को कम करती है। गले की खराश दूर करने में भी इलायची उपयोगी है। यह रोगाणुओं को मारती है और सूजनरोधी भी होती है। इसलिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने में बहुत काम की है।

6. कामोत्तेजक गुणों से युक्त है इलायची

इलायची कामोत्तेजक गुण भी रखती है। इसका सेवन स्त्री और पुरुष दोनों के लिए अच्छा है। वहीं इलायची पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करने के लिए भी उपयोगी पाई गई है। इसके लिए रात में गर्म दूध के साथ दो इलायची लेना उचित है। रात में सोने से पहले दो इलायची खाने से पुरुषों की यौन क्षमता बढ़ती है।

7. शरीर की सफाई में मददगार

इलायची शरीर की गंदगी साफ करने में मदद करती है। यह शरीर से अतिरिक्त पानी, नमक और अपशिष्ट तत्व को यूरिन के साथ बाहर निकालने में मददगार है।

Leave a Comment