गाजर खाने के ७ बेहतरीन फायदे | 7 great benefits of eating carrots

गाजर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। गाजर का इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है। आप इसे सब्जी, सलाद या मीठे के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। 

स्वस्थ शरीर के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती हैं। लू भरे इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी की बहुत जरूरत होती हैं। यही कारण है कि इस मौसम में लोगों को हरी सब्जियां, फल और जूस लेने की सलाह दी जाती हैं। इस मौसम में लिए जाने वाले फूड्स में गाजर बेहद सेहतमंद माना जाता हैं।

गाजर खाने के फायदे

  1. आंखों की रोशनी बढ़ती है
  2. वजन घटाने में मददगार
  3. पाचन बेहतर बनता है
  4. हाई बीपी को कंट्रोल करती है
  5. इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
  6. स्किन के लिए फायदेमंद
  7. हार्ट प्रॉब्लम के लिए उपयोगी

 

1. आंखों की रोशनी बढ़ती है

आजकल स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के कारण कम उम्र में ही लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में गाजर को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गाजर में मौजूद विटामिन-ए, लाइकोपीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं और आपकी आंखें लंबे समय तक हेल्दी रहती हैं।

2. वजन घटाने में मददगार

गाजर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। इसे खाने के बाद पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आप जरूरत से ज्यादा खाने से बचते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में गाजर को जरूर शामिल करना चाहिए।

3. पाचन बेहतर बनता है

गाजर पाचन को बढ़ावा देती है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह मल त्याग को आसान बनाती है। अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो गाजर आपकी इस समस्या को हल कर सकती है।

4. हाई बीपी को कंट्रोल करती है

पोषक तत्वों से भरपूर गाजर हाई बीपी के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। यह हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करती है। इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी गाजर काफी सहायक है, जिससे आप घातक बीमारियों से बच सकते हैं।

5. इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

जैसा कि आप जानते हैं कि गाजर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें पोटैशियम, विटामिन-के, फॉस्फोरस और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। गाजर में मौजूद गुण हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और सूजन से भी शरीर को बचाते हैं।

6. स्किन के लिए फायदेमंद

गाजर में बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन, लाइकोपीन और कई तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, इसलिए कच्ची गाजर खाने से सेहत को ज्यादा लाभ मिलते हैं।

7. हार्ट प्रॉब्लम के लिए उपयोगी

गाजर खाने या फिर गाजर का जूस पीने से दिल भी सेहतमंद होता हैं। इसके सेवन से कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का खतरा कम करने में मदद मिलती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं. इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता हैं।

Leave a Comment