काजू खानेके ८ बेहतरीन फायदे | 8 great benefits of eating cashew nuts

जब भी बात हेल्दी खाने की आती है तो आप भीगे हुए बादाम, अखरोट जैसे कई अन्य नट्स को खाने के बारे में सोचते है। सोक्ड डॅाई फ्रूट्स खाने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते है। आपने इसके भीगे हुए बादाम, किशमिश और अखरोट का सेवन किया होगा और इसके फायदे जाने होंगे. लेकिन क्या आपने कभी भीगे हुए काजू के सेवन से हमारे शरीर को क्या लाभ मिलते हैं इसके बारे में सुना है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि भीगे काजू आपकी सेहत को कैसे फायदा पहुंचा सकते है। काजू फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होता है जो वजन घटाने में मदद कर, ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर दिल की देखभाल भी कर सकता है। तो आइए जानते हैं भीगे हुए काजू खाने के स्वास्थय लाभ.

पोष्टिक गुणों से भरपूर काजू सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर को कई लाभ मिलते है। काजू में हेल्दी फैट्स प्रोटीन जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं सूखे काजू की तुलना में भीगे काजू ज्यादा हेल्दी होते है।

काजू खाने के फायदे

1. हेल्दी हार्ट के लिए

2. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

3. पाचन को बेहतर बनाता है

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

5. स्किन के लिए गुणकारी

6. स्ट्रोक से बचाव करने में मददगार

7. कोलेस्ट्रॉल कम करता है

8. डाइजेशन

1. हेल्दी हार्ट के लिए

पोषक तत्वों से भरपूर काजू दिल को स्वस्थ रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट भीगे हुए काजू खाते हैं, तो इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

2. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

आंखों को स्वस्थ रखने में भी काजू मदद करता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो रेटिना की सुरक्षा करते हैं। भीगे हुए काजू में मौजूद जिया ज़ैंथिन बुजुर्गों में उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन को रोकने में मदद करती है, इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए दिन की शुरुआत भीगे हुए काजू से कर सकते हैं।

3. पाचन को बेहतर बनाता है

भीगे हुए काजू खाने से पाचन स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। जिससे मल त्याग की क्रिया आसान होती है। भीगे काजू को पचाना भी आसान होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

काजू में अन्य नट्स की तुलना में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, साथ ही इसमें कार्ब्स की मात्रा भी कम होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो काजू खा सकते हैं, इससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है।

5. स्किन के लिए गुणकारी

काजू में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए गुणकारी होते हैं। इसके अलावा आप स्किन केयर में काजू का तेल शामिल कर सकते हैं। यह फाइटोकेमिकल्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट के भी बेहतरीन स्रोत हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन हेल्दी नजर आते हैं।

6. स्ट्रोक से बचाव करने में मददगार

काजू में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। इसके लिए आप नियमित रूप से भीगे हुए काजू खा सकते हैं, जिससे स्ट्रोक से बच सकते हैं।

7. कोलेस्ट्रॉल कम करता है

काजू हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स का एक बेहतरीन सोर्स है जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता हैं। इनमें पाया जाने वाला फैट स्टीयरिक एसिड से आता है और ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर बहुत कम प्रभाव डालता हैं। हर सुबह खाली पेट थोड़ी मात्रा में भीगे हुए काजू खाने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है और हार्ट हेल्थ को भी कंट्रोल किया जा सकता हैं।

8. डाइजेशन

भीगे हुए काजू खाने से आपके डाइजेशन पर भी अच्छा लाभ देखने को मिलता है. काजू में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके पूरे पाचन में सुधार करता है और स्टूल पास करने को भी बढ़ावा देता है. जब आप काजू को रात भर भिगोकर खाते हैं, तो यह फाइबर को नरम करने में मदद करता है, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है और अपच के कारण होने वाली परेशानियां कम हो जाती हैं.

Leave a Comment