छुहारे खाने के ७ बेहतरीन फायदे | 7 Best Benefits of Eating Chowder

छुहारा का स्वाद हर किसी को पसंद तो नहीं आता लेकिन इसके खाने के फायदे अनेक है। खासकर सर्दियों में छुहारा खाने से इम्युनिटी मजबूत होने के साथ हिमोग्लोबिन भी बढ़ता है। सर्दी में इसे खाने के लिए इसलिए भी कहा जाता है कि क्योंकि इसमें आयरन होता है और यह शरीर में गर्मी पैदा करता है। यह पोषण से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे  माइक्रोन्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है जो हड्डी और दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आप सर्दी के मौसम में भिगोए हुए छुहारा खाली पेट खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्व और विटामिंस की आवश्यकता होती है। इसके लिए पोषक से भरपूर हरी सब्जियों और ताजे फलों के साथ अन्य हेल्दी फूड्स का सेवन किया जाता है। ड्राई फ्रूट्स भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। काजू, बादाम, मुनक्का, छुहारे के सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ होते है। छुहारे का सेवन आप इसे रात भर भिगोकर सुबह दूध के साथ या अकेले छुहारा का कर सकते है। 

छुहारे खाने के फायदे

  1. फाइबर से भरपूर
  2. दिमाग तेज करे
  3. ब्लड शुगर कंट्रोल करे
  4. हड्डियों को मजबूत करे
  5. एनीमिया को दूर करे
  6. हाजमा सही करता है
  7. वेट लॉस में हेल्पफुल

1. फाइबर से भरपूर

हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, छुहारा में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज, गैस, ब्लोटिंग आदि के लिए बेहद फायदेमंद है। छुहारा में फाइबर के अलावा कार्ब्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, विटामिन B6 जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है।

2. दिमाग तेज करे

छुहारा को भिगोकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसके सेवन से बुद्धि का विकास होता है। यह अल्जाइमर जैसी बीमारियों में फायदेमंद है।

3.  ब्लड शुगर कंट्रोल करे

छुहारा का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की राय पर ही इसका सेवन करना चाहिए.

4. हड्डियों को मजबूत करे

छुहारे के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। यह बोन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आपको भी हड्डियां मजबूत रखनी हैं तो आप नियमित तौर पर इसका सेवन कर सकते है।

5. एनीमिया को दूर करे

छुहारा के सेवन से एनीमिया की समस्या दूर होती है। छुहारा में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है। प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को आयरन की कमी, एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है। हालांकि, गर्भवती महिला को डॉक्टर की सलाह पर छुहारे वाले दूध का सेवन करना चाहिए.

6. हाजमा सही करता है

रोजाना खाली पेट भिगोए हुए छुहारा खाएंगे तो इससे आपकी मेटाबोलिक रेट बढ़ता है। साथ ही डाइजेशन भी बेहतर होता है. जिसकी वजह से आपकी पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। इससे पाचन क्रिया अच्छा होने के साथ-साथ पेट से जुड़ी दिक्कते भी ठीक हो जाती है। 

7. वेट लॉस में हेल्पफुल

अगर आप तेजी में वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप ब्रेकफास्ट में छुहारा खा सकते है। यह आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ-साथ कैलरी बर्न करने में मददगार साबित होती है। साथ ही यह तेजी में वेट लॉस करती है। यह शरीर को एनर्जी देती है जिससे आपको एक्सरसाइज करने में मदद मिलती है।

Leave a Comment