दही खाने के ११ बेहतरीन फायदे | 11 great benefits of eating curd

दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दही एक डेयरी प्रोडक्ट है और डेयरी प्रोडक्ट को सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। रोजाना डाइट में दही को शामिल कर शरीर को कई लाभ मिल सकते है। आपको बता दें दही में विटामिन सी मौजूद होने से ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं दही स्किन लिए काफी लाभदायक है। असल में दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते है।

पेट के लिए फायदेमंद मानकर रोज दही खाने से पहले यह जान लें कि इसे रोजाना खा सकते हैं या नहीं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जबतक आपका स्वास्थ्य सामान्य है और आप एक सीमित मात्रा में दही खा रहे हैं, तबतक इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। हालांकि, रात के वक्त और कफ बनने पर इसे खाने से डॉक्टर मना करते है। 

दही खाने के फायदे

  1. पाचन सुधारे
  2. हड्डियों के लिए फायदेमंद
  3. दिल को बनाए सेहतमंद
  4. वजन नियंत्रण में कारगर
  5. इम्यूनिटी बढ़ाता है
  6. मांसपेशियों के लिए
  7. सूजन कम करता है
  8. इंफेक्शन
  9. मुंह के छाले
  10. स्किन
  11. पेट की गर्मी

1. पाचन सुधारे

अपनी डेली डाइट में दही को शामिल करने का सबसे पहले बड़ा कारण पाचन में सुधार करने में इसकी भूमिका है। प्रोबायोटिक फूड के रूप में, दही में जीवित माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं, जो पेट के एसिड स्तर में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे यह अपच के लिए एक प्रभावी उपाय बन जाता है।

2. हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही हड्डियों के स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक तत्व हैं। दही के नियमित सेवन से फ्रैक्चर और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों जैसे गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो सकता है।

3. दिल को बनाए सेहतमंद

दही दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। फैट की मात्रा के बावजूद, दही एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने वाले प्रमुख कारक हैं।

4. वजन नियंत्रण में कारगर

दही का एक और महत्वपूर्ण फायदा वजन प्रबंधन में इसका योगदान है। दही में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। यह शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध और ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय की स्थिति और मधुमेह के खतरों को नियंत्रित किया जाता है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाता है

दही में का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है।

6. मांसपेशियों के लिए

पोषक तत्वों से भरपूर दही प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी 12 का उतकृष्ट स्त्रोत है। जो स्वस्थ हड्डियों और मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

7. सूजन कम करता है

दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है। जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से कई पुरानी बीमारियां भी ठीक हो सकती है।

8.  इंफेक्शन

दही में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते है।

9. मुंह के छाले

अगर आपको भी बार-बार हो रहे हैं मुंह में छाले तो खाना शुरू कर दें एक कटोरी दही. दही के सेवन से मुंह के छाले को दूर कर सकते है।

10. स्किन

स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है दही. दही के सेवन से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

11. पेट की गर्मी

दही की तासीर ठंडी होती है. अगर आपके पेट में गर्मी बढ़ गई है तो आप दही के सेवन से पेट की गर्मी को दूर कर सकते है।

Leave a Comment