अंडा खाने के ६ बेहतरीन फायदे | 6 great benefits of eating eggs

रोजाना उबले हुए अंडे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है साथ ही कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। आइए जानते हैं अंडे खाने से क्या लाभ मिलते हैं।

‘संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे’ ये गाना काफी मशहूर है और पुराना भी लेकिन आज भी लोग इसे गुनगुनाते हैं। अंडे के सेवन को लेकर ये गाना एकदम फिट भी बैठता है, क्योंकि अंडे खाने के ढेर सारे फायदे हैं।

उबले हुए अंडे न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। यह सेहत, स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अंडे का भी सेवन सीमित मात्रा में ही करें। तो आइए आपको बताते हैं, अंडे खाने के क्या फायदे हैं।

अंडा खाने के फायदे

  1. गुड कोलेस्ट्रॉल बढा़ता है
  2. ज्यादातर लोगों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता
  3. आंखों के लिए जरूरी
  4. इम्यूनिटी बूस्टर
  5. हड्डियों को मजबूत बनाता है
  6. ब्रेन के लिए फायदेमंद

1. गुड कोलेस्ट्रॉल बढा़ता है

जिन लोगों में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हाई होती है, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों का कम खतरा होता है। एक स्टडी के मुताबिक अगर आप 6 हफ्तों तक 2 उबले अंडों का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है।

2. ज्यादातर लोगों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता

यह बात सच है कि अंडा प्राकृतिक तौर से कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसके सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। 70 फीसदी लोगों में अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता, वहीं 30 फीसदी लोग ही ऐसे हैं जिनमें इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

3. आंखों के लिए जरूरी

यह एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-A भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए लाभदायक है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में अंडे शामिल कर सकते हैं।

4. इम्यूनिटी बूस्टर

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कई विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

5. हड्डियों को मजबूत बनाता है

अंडे में विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए सुपरफूड साबित हो सकता है।

6. ब्रेन के लिए फायदेमंद

अंडे में कोलीन पाया जाता है। जो ब्रेन के लिए मददगार है। इससे मेमोरी पावर बढ़ने में मदद मिल सकती है। इसलिए कहा जाता है कि रोजाना अंडे खाने से दिमाग तेज हो सकता है।

Leave a Comment