अलसी खानेके ८ बेहतरीन फायदे | 8 great benefits of eating flax seeds

आपने अलसी का रोज घर में प्रयोग करते होंगे। कई घरेलू व्यंजनों में अलसी का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो असली के बीज बहुत ही छोटे-छोटे होते हैं, लेकिन इसमें इतने सारे गुण होते हैं, जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते। क्या आपको यह जानकारी है कि जिस अलसी के बीज को आप सभी केवल खाद्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल में लाते हैं, उससे रोगों का इलाज भी किया जा सकता है।

अलसी का दूसरा नाम तीसी है। यह एक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। स्थानों की प्रकृति के अनुसार, तीसी के बीजों के रंग-रूप, और आकार में भी अंतर पाया जाता है। देश भर में तीसी के बीज सफेद, पीले, लाल, या थोड़े काले रंग के होते हैं। गर्म प्रदेशों की तीसी सबसे अच्छी मानी जाती है। आमतौर पर लोग तीसी के बीज, तेल को उपयोग में लाते हैं। तीसी के प्रयोग से सांस, गला, कंठ, कफ, पाचनतंत्र विकार सहित घाव, कुष्ठ आदि रोगों में लाभ लिया जा सकता है।

अलसी खाने के फायदे

  1. डायबिटीज के प्रभाव को करे कम
  2. हार्ट को रखती है हेल्दी
  3. कब्ज से मिलेगी राहत
  4. वेटलॉस में सहायक
  5. एंटी कैंसर भी है अलसी
  6. अच्छी नीद लाने में मददगार अलसी
  7. आंखो के रोग में मददगार अलसी
  8. दर्द और सूजन में लाभ

1. डायबिटीज के प्रभाव को करे कम

फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी में एंटी डायबिटीक तत्व पाए जाते हैं। इससे शरीर में इंसुलिन की रेशो को आसानी से बैलेंस किया जा सकता है।

2. हार्ट को रखती है हेल्दी

अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इससे शरीर को एक या दो नहीं बल्कि ढेरों फायदे मिलते है। ये हमारे हार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी आसानी से बढ़ने से रोका जा सकता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी नियमित होने लगता है। अलसी को आप भूनकर या किसी भी तरह से खा सकते है। आप खाने में अलसी का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. कब्ज से मिलेगी राहत

अलसी के बीज फाइबर रिच होते हैं, जिससे हमारा पाचन संस्थान दुरूस्त हो जाता है। इसका रोज़ाना सेवन करने से खाना आसानी से पचने लगता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

4. वेटलॉस में सहायक

अलसी को खाने से बहुत देर तक पेट भरा हुआ रहता है। ऐसे में बार बार भूख लगने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। वज़न अपने आप कम होने लगता है।

5. एंटी कैंसर भी है अलसी

अलसी का सेवन करने से कैंसर जैसी दर्दनाक बीमारी से भी मुक्ति पाई जा सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और एस्ट्रोजन तत्व पाए जाते हैं, जो एंटीकैसर सेल्स को बनने से रोकते है। अलसी का प्रयोग कैंसर के प्रभाव को कम करने का भी काम करता है।

6. अच्छी नीद लाने में मददगार अलसी

नींद ना आने की बीमारी में अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए अलसी, तथा एरंड तेल को बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर, कांसे की थाली में अच्छे से पीस लें। इसे आंखों में काजल की तरह लगाने से नींद अच्छी आती है। 

7. आंखो के रोग में मददगार अलसी

अलसी के गुण आँख संबंधी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है।  आंखों की बीमारी, जैसे- आंख आना, आंखों की लालिमा खत्म होने आदि को ठीक करने के लिए अलसी के बीजों को पानी में फूला लें। इस पानी को आंखों में डालें। इससे आंख आने की परेशानी में फायदा होता है। 

8. दर्द और सूजन में लाभ

तीसी के इस्तेमाल से दर्द, और सूजन में भी बहुत फायदा होता है। इसमें अलसी से बनाई हुई गीली दवा बहुत काम करती है। एक भाग कुटी हुई अलसी को, 4 भाग उबलते हुए पानी में डालकर धीरे-धीरे मिलाएं। यह गीली होनी चाहिए, लेकिन बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इसे दर्द, या सूजन वाले अंग पर तेल की तरह चुपड़ कर लगाएं। इसके प्रयोग से सूजन, और दर्द दूर होती है।

Leave a Comment