लहसन खाने के ९ बेहतरीन फायदे | 9 best benefits of eating garlic

आयुर्वेद के अनुसार नियमित रूप से अपनी डाइट में लहसुन खाने से आपकी हेल्थ पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ सकता है। माना जाता है कि लहसुन को कच्चा और खाली पेट खाना इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है।

खाने में इस्तेमाल होने वाला लहसुन न सिर्फ हमारे भोजन के स्वाद को बढ़ता है बल्कि हमारी सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही साथ यह हमें सर्दी और फ्लू वायरस से बचने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं लहसुन का सेवन हमारी सेहत को अन्य कई फायदे भी पहुंचाता है।

लहसुन का इस्तेमाल पुरुषों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होता है। पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ हृदय स्वास्थ्य, ऊर्जा, और वजन प्रबंधन में मदद मिल सकती है, और इसे आप अपने दैनिक भोजन में शामिल करके अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। 

लहसुन एक औषधीय खाद्य पदार्थ है, जो शरीर के कई रोगों का नाश करता है। लेकिन, जब आप जाड़े में इसका कच्चा सेवन करते हैं, तो जाने-अनजाने शरीर के 11 रोगों को दूर कर देते हैं। कच्चा लहसुन खाने के इन फायदों के बारे में देश के जाने-माने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने जानकारी दी है।

लहसुन खाने के फायदे

1. हृदय स्वास्थ्य में सहायकता

2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

3. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना

4. खांसी और जुकाम से बचाता है

5. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए

6. मोटापे के लिए

7.  पाचन में सुधार करता है

8. स्किन की सेहत में सुधार करता है

9. कैंसर और पेप्टिक अल्सर से बचाता है

1. हृदय स्वास्थ्य में सहायकता

अगर आपको हृदय से संबंधित कोई समस्या है तो लहसुन की एक कली आपके लिए वरदान हो सकती है। लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में मदद करता है। इससे हृदय की बीमारी का खतरा दूर हो जाएगा.=

लहसुन में मौजूद एलीसिन सुल्फाइड कॉम्पाउंड हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह कॉम्पाउंड हृदय रोग के खतरे को कम कर सकता है। पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ हृदय से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए किया जा सकता है।

2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है कच्ची लहसुन का सेवन. हर दिन सुबह एक गिलास गर्म पानी के साथ लहसुन की कुछ कलियां खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जम जाने से रक्तचाप उच्च (high blood pressure) हो जाता है। दोनों ही समस्याएं दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा देती हैं। आयुर्वेद कहता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज कच्चा लहसुन खाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

3. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना

लहसुन की उच्च सल्फर सामग्री सर्दी और फ्लू से लड़ने वाले के रूप में बल्ब के लाभ को स्पष्ट करती है। लहसुन में मौजूद सल्फर आपके शरीर को सूक्ष्म तत्व जिंक को अवशोषित करने में मदद करता है , जो एक प्रतिरक्षा बूस्टर है।

लहसुन में एलिसिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है। लेकिन यह सिर्फ ताजे लहसुन में ही पाया जाता है। लहसुन में पाए जाने वाले कंपाउंड खाना पचाते समय घुल जाते हैं और पूरे शरीर में पहुंच जाते हैं जिससे हमारे शरीर को बहुत फायदा होता है। एलिसिन मिट्टी में पाए जाने वाले जीवाणुओं से भी रक्षा करता है।

4. खांसी और जुकाम से बचाता है

लहसुन में मौजूद एलिइन और एलिनेज़ एंजाइम इस समस्या में बहुत फायदेमंद होते है। जब लहसुन को कुचला या पीसा जाता है तो ये तत्व एलिसिन नामक एक शक्तिशाली यौगिक बनाते है जो सर्दी, खांसी और कफ आदि की समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप लहसुन का सेवन भोजन में मसाले के रूप में भी कर सकते है।

कच्चे लहसुन में खांसी और जुकाम के इंफेक्शन को दूर करने की क्षमता होती है। खाली पेट लहसुन की दो कली कुचल कर खाने से सबसे ज़्यादा फायदा होता है। बच्चों और शिशुओं के लिए, लहसुन की कलियों को धागे में बांधकर उनके गले में पहनाने से कफ जमने के लक्षणों से राहत मिलती है।

5. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कच्ची लहसुन का सेवन कर सकते है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है।

लहसुन बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन में लड़ने में मदद करता है, डाइजेशन को सुधारता है और इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है। यह एक नेचुरल एंटी बायोटिक है। शहद कई तरह की एलर्जी को कम करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हर दिन अपने आहार में लहसुन की एक से तीन कलियाँ शामिल करने का प्रयास करें। लहसुन में मौजूद एलिसिन के लाभों को अधिकतम करने के लिए आपको इसे खाने से पहले काटने के बाद 10 मिनट तक इंतजार करना चाहिए।

6. मोटापे के लिए

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो इसके लिए लहसुन एक रामबाण और असरदार चीज है। एक्सपर्ट कहते हैं कि लहसुन को सुबह के समय कच्चा खाया जाए, तो ये कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी को काट देगा. सुबह खाली पेट लहसुन खाने से मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और ये वजन को कम करने में मदद करता है। लहसुन खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

वजन को घटाने में कच्ची लहसुन को काफी अच्छा माना जाता है। रोज सुबह कच्ची लहसुन की 2 कलियां खाने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

लहसुन फैट जमा करने वाली एडीपोज सेल्स के निर्माण के लिए जिम्मेदार जीन को कम करता है। यह शरीर में थर्मोजेनेसिस को भी बढ़ाता है और ज़्यादा फैट बर्न करने और एलडीएल को कम करने में मदद करता है। 

7. पाचन में सुधार करता है

लहसुन का सेवन डाइजेशन में भी सुधार कर सकता है. ये गैस्ट्रिक जूस के पीएच में सुधार करता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद बायो एक्टिव कंपाउंड कोलाइटिस अल्सर और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज को कम करने में मदद करता है।

कच्चे लहसुन को आहार में शामिल करने से पाचन संबंधी समस्याएं बेहतर होती हैं। यह आंतों को लाभ पहुंचाता है और सूजन को कम करता है।

अगर आप उन लोगों में है जिन्हें हमेशा पाचन तंत्र की दिक्कत होती है तो लहसुन जरूर खाएं. ये कब्ज- दस्त जैसी समस्याओं को दूर करके आपके पाचन तंत्र को बिल्कुल सुधार देगा.

8. स्किन की सेहत में सुधार करता है

लहसुन हमारे खाने का अहम हिस्सा रहा है लेकिन क्या आपने कभी लहसुन का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया है? जी हां, लहसुन से केवल सेहत को ही नहीं बल्कि त्वचा को भी तंदरुस्त रखा जा सकता है। इसमें एंटीएजिंग गुण मौजूद होते हैं और यह स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। 

लहसुन मुंहासों को रोकने में मदद करता है और मुंहासों के निशान को हल्का करता है। कोल्ड सोर सोराइसिस, चकत्ते और छाले, इन सभी सभी परेशानियों में लहसुन के रस इस्तेमाल से फायदा मिल सकता है।

9. कैंसर और पेप्टिक अल्सर से बचाता है

इतना ही नहीं कुछ अध्ययनों से यह भी पता चला है कि कैंसर से जैसी भयानक बीमारी से लड़ने में भी लहसुन मदद कर सकता है। 

कई अध्ययनों में दर्ज किया गया है कि लहसुन में मौजूद एलीसिन सुल्फाइड कॉम्पाउंड कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। विशेषकर कैंसर के खतरे से जुड़े प्रोस्टेट कैंसर और कोलन कैंसर के खिलाफ इसका उपयोग किया जा सकता है।

लहसुन में उज़्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है जिसके कारण यह फेफड़े, प्रोस्टेट, ब्लेडर, पेट, लिवर और पेट के कैंसर से शरीर की रक्षा करता है। लहसुन का एंटीबैक्टीरियल एक्शन पेप्टिक अल्सर को रोकता है क्योंकि यह आंत में इसे बढ़ने नहीं देता है।

Leave a Comment