अंगूर खाने के ९ बेहतरीन फायदे | 9 great benefits of eating grapes

अंगूर बेहद रसीला और स्वादिष्ट फल है। मीठे स्वाद से भरपूर अंगूर हर किसी को पसंद होता है। अंगूर कई रंगों में आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। अंगूर में विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बचाते हैं। तो चलिए जानते हैं अंगूर खाने के बेहतरीन फायदे।

अंगूर खाने के फायदे

1. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

2. आंखों की रोशनी बढ़ाता है

3. कब्ज से राहत दिलाने में कारगर

4. किडनी के लिए फायदेमंद

5. स्किन के लिए फायदेमंद

6. ब्लड क्लॉटिंग की समस्या दूर करे

7. मेमोरी अच्छी होती है

8. थकान की समस्या दूर करे

9. कोलेस्ट्रॉल

1. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

आप जो खाते हैं, दिल की सेहत पर उसका असर पर पड़ता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंगूर जरूर शामिल करे।  यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अंगूर में पॉलीफेनोल्स, पोटैशियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

2. आंखों की रोशनी बढ़ाता है

अंगूर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है। अगर इसे आप अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करते हैं, तो आप आंखों की बीमारियों से बच सकते हैं। इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन पाए जाते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

3. कब्ज से राहत दिलाने में कारगर

अंगूर में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो अंगूर आपके लिए बेहतरीन फल है। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे आप कब्ज से निजात पा सकते हैं।

4. किडनी के लिए फायदेमंद

अंगूर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो किडनी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं । अंगूर  किडनी से संबंधित कई रोगों को दूर करने में कारगर है।

5. स्किन के लिए फायदेमंद

अंगूर में मौजूद रेस्वेराट्रोल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको मुंहासे की समस्या है, तो अपनी डाइट में रोजाना अंगूर शामिल करें। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होती है।

6. ब्लड क्लॉटिंग की समस्या दूर करे

 हेल्‍थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, अंगूर में विटामिन K और कॉपर पाया जाता है, जो ब्‍लड क्लॉटिंग की समस्‍या को दूर करने के साथ साथ एनर्जी बढ़ाने का काम भी करता है। यह हमारे बोन्‍स को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर, विटामिन बी , पोटैशियम, विटामिन सी, मैगनीज जैसे पोषक तत्‍व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्‍दी रखने में मदद करते है।

7. मेमोरी अच्छी होती है

 अगर आप रोजाना 250 ग्राम अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी मेमोरी अच्‍छी होती है। यह ब्रेन हेल्‍थ को बूस्‍ट करता है। यह आपका मूड भी अच्‍छा रहता है और आप अल्‍जाइमर जैसी बीम‍ारियों से बचे रहते है। इसके अलावा ये आपको फंगल इंफेक्‍शन और बैक्‍टीरिया से बचाने में भी मदद करता है।

8. थकान की समस्या दूर करे

जो लोग काम के दौरान जल्दी थक जाते हैं उन्हें अंगूर का सेवन करना चाहिए. अंगूर का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

9. कोलेस्ट्रॉल

अंगूर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए गुणकारी है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाने का काम करते हैं. इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में भी मदद कर सकता है.

Leave a Comment