अमरूद खाने के ७ बेहतरीन फायदे | 7 great benefits of eating guava

इसका प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है तथा बनारस में प्रायः सब लोग इसे अमृत नाम से ही पुकारते हैं। अमरूद का स्वाद खट्टा, मीठा और फीका दो तीन तरह का होता है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ अमरूद का औषधीय गुण बहुत पौष्टिक  होता है। कई तरह की बीमारियों को दूर करने में लोग इसे घरेलू उपाय के रुप में इस्तेमाल करते हैं।

आयुर्वेद में अमरूद के कई फायदे बताए हैं, अमरूद में माताओं में दूध बढ़ाने वाले, मल को रोकने वाले, पौरुष बढ़ाने वाले, शुक्राणु बढ़ाने वाले और मस्तिष्क को सबल करने वाले होते हैं। अमरूद का औषधीय गुण प्यास को शांत करता है, हृदय को बल देता है, कृमियों का नाश करता है, उल्टी रोकता है, पेट साफ करता है औऱ कफ निकालता है। मुँह में छाले होने पर, मस्तिष्क एवं किडनी के संक्रमण, बुखार, मानसिक रोगों तथा मिर्गी आदि में इनका सेवन लाभप्रद होता है।

यह फल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के अलावा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। अमरूद में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप के स्तर को भी सामान्य करने में मदद करता है। 

अमरूद के फायदे

  1. इम्यूनिटी बूस्टर
  2. डायबिटीज के मरीजों के लिए
  3. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में
  4. बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है
  5. कब्ज की समस्या में है कारगर
  6. आंखों की रोशनी में सुधार करता है
  7. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

1. इम्यूनिटी बूस्टर

अमरूद विटामिन सी का समृद्ध स्रोत है। इसमें संतरे के मुकाबले विटामिन-सी 4 गुना अधिक पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा, अमरूद आपकी आंखों को भी स्वस्थ रखता है।

2. डायबिटीज के मरीजों के लिए

अमरूद में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है। यह रक्त शर्करा स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो अपन डाइट में अमरूद जरूर शामिल करें।

3. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में

अमरूद में सोडियम और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो  हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4. बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है

अमरूद ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

5. कब्ज की समस्या में है कारगर

अमरूद में अन्य फलों की तुलना में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को ठीक रखता है। अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो अमरूद को अपनी डेलिी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे मल त्याग में भी मदद मिलती है।

6. आंखों की रोशनी में सुधार करता है

अमरूद में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों के लिए जरूरी तत्व होता है। इस खाने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है। यह मोतियाबिंद की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

7. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

अमरूद गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड या विटामिन बी-9 गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के तंत्रिका तंत्र को विकसित करने में मदद कर सकता है।

Leave a Comment