जायफल खाने के ८ बेहतरीन फायदे | 8 great benefits of eating nutmeg

पुरुषों को जायफल के बारे में शायद अधिक जानकारी ना हो, लेकिन महिलाएं जायफल के बारे में जरूर जानती होंगी। जायफल का इस्तेमाल अनेक अवसर पर किया जाता है। कभी मसाले के रूप में तो कभी बच्चों की मालिश करने के लिए। जायफल के तेल का उपयोग साबुन बनाने के लिए किया जाता है।

पतंजलि के अनुसार, जायफल  का प्रयोग शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। रोगी जायफल का इस्तेमाल कर अपनी बीमारी की रोकथाम कर सकता है। कई बीमारियों का उपचार कर सकता है। इसके अलावा बच्चों के लिए भी जायफल के अनेक फायदे बताए गए हैं। 

कई तरह की समस्याओं को दूर करने में देसी नुस्खे कमाल का असर दिखाते है। दादी-नानी के बताए टिप्स कई बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकती है। इन्हीं नुस्खों में जायफल और दूध भी शामिल है। एक्सपर्ट के मुताबिक, जायफल-दूध का एक साथ सेवन करने से कई तरह के फायदे हो सकते है। नींद न आने की समस्या से भी ये कॉम्बिनेशन छुटकारा दिला सकता है।

जायफल के फायदे

  1. सर्दी जुकाम से राहत
  2. नींद की समस्या से आराम
  3. पेट की समस्या से आराम
  4. इम्यूनिटी बूस्टर
  5. स्किन प्रॉब्लम्स करे दूर
  6. दिमाग के लिए जायफल
  7. दिल के लिए
  8. किडनी और लीवर के लिए

1. सर्दी जुकाम से राहत

सर्दी-जुकाम की समस्याओं से परेशान हैं तो रोज रात में जायफल और दूध का सेवन कर सकते है। इसका एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इस समस्या से राहत दिला सकता है।

2. नींद की समस्या से आराम

अगर नींद नहीं आ रही है और रात-रातभर जगते रहते हैं तो सोने से पहले जायफल-दूध का सेवन करें. तनाव को दूर कर नींद को बेहतर बनाने का काम करता है। एक गिलास दूध में जायफल पाउडर मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

3. पेट की समस्या से आराम

पेट में गैस, अपच, बदहजमी जैसी समस्याओं को दूर करने में जायफल और दूध का कॉम्बिनेशन असरदार हो सकता है। रात में सोने से पहले या शाम के वक्त इसके सेवन से काफी लाभ मिल सकता है। ये मेटाबॉलिज्म को भी सुधारने का काम करता है।

4. इम्यूनिटी बूस्टर

अगर इम्यूनिटी मजबूत बनाना चाहते हैं तो जायफल और दूध एक साथ सेवन जबरदस्त फायदे वाला हो सकता है। दोनों के मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकता है।

5. स्किन प्रॉब्लम्स करे दूर

स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे- पिंपल्स, एक्ने, दाग-धब्बों को मिटाने में जायफल-दूध लाभदायक है। एक चम्मच दूध में जायफल पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाने से कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती है। जायफल और दूध काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन ध्यान रखें कि इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

6. दिमाग के लिए जायफल

जायफल दिमाग के लिए उत्तेजक के रूप में कार्य करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। यह मानसिक गतिविधियों में सहायता कर सकता है। यह एकाग्रता यानी ध्यान लगाने में सुधार करने में मदद कर सकता है और दिमाग में खून के बहाव को बढ़ा सकता है। जायफल का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इसका ज़्यादा इस्तेमाल बेसुध होने का कारण बन सकता है। जायफल से जुड़े जोखिम के कारण यह सलाह दी जाती है कि इसे केवल एक योग्य डॉक्टर द्वारा सुझाए जाने पर ही इस्तेमाल करें।

7. दिल के लिए

जायफल हृदय प्रणाली के लिए एक बेहतरीन टॉनिक की तरह काम कर सकता है। यह खून के बहने की गति को बढ़ा सकता है और दिल के कार्यों में सुधार कर सकता है। इस प्रकार यह आपके दिल के स्वास्थ्य पर कुछ सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, दिल से संबंधित समस्याओं के लिए डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी जाती है।

8. किडनी और लीवर के लिए

विषाक्त पदार्थों को खत्म करने वाली इसकी क्षमता के कारण जायफल का तेल लीवर के लिए एक टॉनिक के रूप में काम कर सकता है। यह किडनी के इंफ़ेक्शन को ठीक कर सकता है और किडनी की पथरी निकालने में मदद कर सकता है। मनुष्यों पर जायफल के सटीक प्रभाव को समझने के लिए और भी अध्ययनों की आवश्यकता है। जायफल का सेवन डॉक्टर के बताए जाने पर ही करना चाहिए।

Leave a Comment