प्याज खाने के ७ बेहतरीन फायदे | 7 great benefits of eating onion

प्याज खाने के शौकीन लोगों के लिए यह भी जानना जरूरी है कि इसे खाने से उन्हें कौन से लाभ मिल सकते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्याज आपकी सेहत को चकाचक बना सकती है। प्याज किचन में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण सब्जी है। घर में जितनी भी सब्जियां या लजीज व्यंजन बनते हैं लगभग उन सबमें प्याज का उपयोग किया जाता है। यह खाने के जायके को बढ़ाता है। प्याज का सेवन सलाद के रूप में भी किया जाता है। किसी भी सब्जी में प्याज डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी और पोटैशियम जैसे पौष्टिक पदार्थ मौजूद होते है। जो कई तरह की बीमारियों में लाभदायक है।

आजकल ज्यादातर लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। कारण चाहे तनाव हो या हार्मोनल असंतुलन पर ये समस्या समय के साथ बड़ी हो सकती है। इतना ही नहीं आप कई प्रकार के मानसिक बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप रोजाना रात में 1 मीठी और गहरी नींद सोएं। इस काम में प्याज का सेवन आपकी मदद कर सकता है। जी हां, भले ही आपको भरोसा न हो लेकिन प्याज आपकी नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

प्याज खाने के फायदे

  1. इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
  2. पाचन में सहायक
  3. सूजन को करता है कम
  4. हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद
  5. याददाश्त बढ़ाने में मददगार
  6. रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है
  7. स्किन के लिए गुणकारी
  8.  

1. इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

कच्चा प्याज विटामिन-सी से समृद्ध है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे आप सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए खाने में कच्चा प्याज जरूर शामिल करें, इसके अलावा कच्चा प्याज खाने से शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।

2. पाचन में सहायक

कच्चा प्याज फाइबर से भरपूर होता है। जो पाचन के लिए आवश्यक होता है। यह शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। कच्चा प्याज खाने से आप कब्ज और बवासीर जैसी कई बीमारियों से बच सकते हैं।

3. सूजन को करता है कम

कच्चे प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन के स्तर को कम करने में सहायता करते हैं। यह गठिया, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी स्थितियों को रोकता है।

4. हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद

प्याज में सल्फर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को रोकने में भी मदद मिलती है।

5. याददाश्त बढ़ाने में मददगार

कच्चे प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं, जो मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है। इससे याददाश्त, ध्यान और एकाग्रता के स्तर में सुधार होता है।

6. रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है

कच्चे प्याज में क्रोमियम होता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित होता है। कच्चे प्याज खाने से डायबिटीज का खतरा कम होता है।

7. स्किन के लिए गुणकारी

कच्चे प्याज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है । कच्चे प्याज का सेवन करने से झुर्रियां और स्किन संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Leave a Comment