मूंगफली खाने के ८ बेहतरीन फायदे | 8 great benefits of eating peanuts

मूंगफली कई लोगों को पसंद होती है। लोग अक्सर अपने खाली समय में इस स्वादिष्ट नट को खाना पसंद करते हैं। साथ ही प्राकृतिक रूप से आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है। यह आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन (जैसे बी विटामिन और विटामिन ई), और खनिज (जैसे मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम) शामिल हैं।

रोजाना मूंगफली खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह पूरे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के साथ ही यह प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर करने में भी मदद करता है।

मूंगफली खाने के फायदे

  1. डिप्रेशन कम करने में कारगर
  2. आंखों की रोशनी में करे सुधार
  3. हड्डियों को बनाए मजबूत
  4. वेजिटेरियन प्रोटीन का अच्छा स्रोत
  5. दिल की सेहत के लिए गुणकारी
  6. पीठ दर्द करे दूर
  7. खांसी में भी फायदेमंद
  8. गैस या एसिडिटी होने पर

1. डिप्रेशन कम करने में कारगर

इन दिनों कई सारे लोग मानसिक समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। डिप्रेशन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में मूंगफली खाने से डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाता है, जो आपको डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है।

2. आंखों की रोशनी में करे सुधार

अगर आपकी आंखें भी कमजोर हो रही है, तो इन्हें तेज करने के लिए आप मूंगफली को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें मौजूद जिंक आपके शरीर को विटामिन ए का उत्पादन करने में मदद करता है, जो नाइट ब्लाइंडनेस के इलाज के लिए उपयोगी है।

3. हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसमें में मूंगफली आपके लिए मददगार साबित होगी। मैंगनीज और फास्फोरस से भरपूर होने की वजह से मूंगफली हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।

4. वेजिटेरियन प्रोटीन का अच्छा स्रोत

अगर आप  वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन का कोई बढ़िया स्त्रोत खोज रहे हैं, तो मूंगफली एक बढ़िया विकल्प है। एक मुट्ठी मूंगफली में 7.3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में यह वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का बढ़िया विकल्प साबित होगा।

5. दिल की सेहत के लिए गुणकारी

मूंगफली आपके दिल की सेहत के लिए भी गुणकारी है। मूंगफली खाने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जो लंबे समय में हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है।

6. पीठ दर्द करे दूर

जिन्हें पीठ दर्द की शिकायत रहती है उन्हें भीगी हुई मूंगफली गुड़ के साथ खानी चाहिए. जिससे दिन भर बैठे रहने की वजह से पीठ में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

7. खांसी में भी फायदेमंद

इन दिनों वायरल के बाद होने वाली खांसी बहुत ज्यादा दिनों तक परेशान करती है। इस खांसी से निजात पाने के लिए भीगी मूंगफली खाना चाहिए. इसस इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इंफेक्शन जल्दी ठीक होता है।

8. गैस या एसिडिटी होने पर

जिन्हें एसिडिटी और गैस की शिकायत हो भी भीगी मूंगफली खाकर राहत पा सकते है। ये मूंगफली मैंगनीज, कॉपर, पोटैशियम सहित आयरन, कैल्शियम और सेलेनियम से भी भरपूर होती है। खाली पेट इसे खाकर गैस से निजात मिल सकती है।

Leave a Comment