अनार खाने के ६ बेहतरीन फायदे | 6 great benefits of eating pomegranate

अनार के छोटे-छोटे लाल दाने न केवल स्वाद बल्कि सेहत के गुणों से भरपूर है। अनार में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के और बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते है। अनार के सेवन से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते है। अनार महिलाओं में होने वाली आयरन की कमी को पूरा करने के साथ-साथ डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द को कम करने और प्री-मेच्योर डिलीवरी के खतरे से बचाने में भी मददगार है। रोजाना अनार का सेवन कर स्ट्रेस की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती हैं।

आयुर्वेद में अनार को बहतु ही चमत्कारिक फल बताया गया है, और यह भी बताया गया है कि, इसके इस्तेमाल से कई सारी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। केवल अनार फल ही नहीं, बल्कि पूरा वृक्ष ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जब अनार में इतनी खूबियां हैं, तो आप अनार के फायदे के बारे में जरूर जानना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि अनार के फायदे क्या-क्या हैं।

अनार खाने के फायदे

  1. डायबिटीज
  2. पाचन
  3. प्रेगनेंसी
  4. खून की कमी
  5. मेमोरी
  6. दिल के लिए

1.  डायबिटीज

डायबिटीज में अनार का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि अनार में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है जो डायबिटीज रोगियों लिए अच्छा हैं।

2. पाचन

अनार में एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव पाया जाता है। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पेट में पाया जाता है। अनार का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारी को कम किया जा सकता हैं।

3. प्रेगनेंसी

अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा (अपरा) की रक्षा कर सकता है। इतना ही नहीं अनार में फोलेट भी होता है, जो गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता हैं।

4. खून की कमी

अनार का नियमित सेवन करने से न केवल शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है बल्कि उसके साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम किया जा सकता हैं।

5. मेमोरी

मेमोरी को बढ़ाने के लिए अनार का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में याददाश्त को तेज करने के लिए अनार का सेवन कर सकते हैं।

6. दिल के लिए

अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक गुण पाया जाता है। इसके सेवन से सिर्फ हार्ट को ही नहीं बल्कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता हैं।

Leave a Comment