मूली खाने के ५ बेहतरीन फायदे | 5 best benefits of eating radish

सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इनमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं इन्हीं में शामिल है मूली। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आमतौर पर लोग मूली को सलाद के रूप में खाते हैं। इसके अलावा मूली के पराठे भजिया आदि भी बेहद पसंद की जाती है।

शरीर को फिट रखने के लिए खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। डेली डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज, फल समेत कई चीजों को शामिल करने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इन्हीं हेल्दी चीजों में शामिल है मूली, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे खाने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, साथ ही पाचन भी स्वस्थ रहता है। मूली में प्रोटीन, विटामिन-ए, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

मूली खाने के फायदे

  1. वेट लॉस 
  2. कब्ज भगाए
  3. डायबिटीज कंट्रोल करे
  4. इम्यूनिटी बेहतर बनाए

1. वेट लॉस 

मूली खाने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे वजन तेजी से कम हो सकता हैं। दरअसल, मूली में लो कैलोरी और हाई फाइबर पाया जाता है, जो कमर की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता हैं।फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता हैं। मूली खाने से पाचन भी अच्छा बनता हैं।

2. कब्ज भगाए

मूली में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता हैं। इससे कब्ज की छुट्टी हो सकती है. फाइबर सेहतमंद डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी अहम होता है. यह स्टूल को नरम बनाकर कब्ज से राहत दिलाता हैं। मूली के पत्ते का साग डाइजेशन को दुरुस्त रखता हैं।

3. डायबिटीज कंट्रोल करे

फाइबर के सेवन इंसुलिन का लेवल बैलेंड होता हैं। जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती हैं। चूंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एनर्जी मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने की शक्ति होती हैं। ऐसे में डायबिटीज पेशेंट को फाइबर युक्त आहार खाने की सलाह दी जाती हैं।

4. इम्यूनिटी बेहतर बनाए

 मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर इम्यूनिटी पर पड़ता हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मूली काफी फायदेमंद होता हैं। इसके रोजाना सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।

5. हड्डियां मजबूत बनाए, नींद बेहतर करे

मूली नींद को सुधारने का काम करती हैं। मूली के रोजाना सेवन से नींद न आने की समस्या दूर हो सकती हैं। वहीं, मूली में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है और शरीर को ताकत मिलती हैं।

Leave a Comment