किशमिश खाने के ११ बेहतरीन फायदे | 11 great benefits of eating raisins

किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं तो मुंह की बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। एंटीबैक्टीरियल फंक्शन के अलावा किशमिश में पाए जाने वाले सुक्रोज दांत की सफाई और बनावट को बेहतर रखने में मददगार है। सुबह खाली पेट अगर-अगर इसे चबा-चबा कर खाया तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिल सकते है।

जिन लोगों को शरीर में खून की कमी होती है अक्सर उन्हें किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते है। इन सब के अलावा इसमें आयरन और विटामिन भी भरपूर मात्रा में होते है। जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। ड्र्राई फ्रूट के साथ सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसे खाने से पाचन तंत्र को कई तरह से फायदा पहुंचता है।

किशमिश खाने के फायदे

  1. हाई बीपी की बीमारी में किशमिश के फायदे
  2. ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है किशमिश
  3. हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है
  4. हाई फाइबर से भरपूर
  5. डिटॉक्स वॉटर के रूप में बढ़िया
  6. पेट को हेल्दी रखता है
  7. एसिड को कम करते हैं
  8. एनीमिया से लड़ने में मददगार
  9. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक
  10. एनर्जी बूस्टर
  11. वजन घटाने को बढ़ावा देता है

1.हाई बीपी की बीमारी में किशमिश के फायदे

हाई बीपी के मरीज अगर खाली पेट में किशमिश खाएंगे तो उनके लिए बहुत अच्छा होता है। दरअसल, इसमें पोटेशियम और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। साथ ही इसमें कई तरह के पॉलीफेनोल्स होते हैं जो कि नाइट्रिक एसिड की तरह पेट में काम करते है। साथ ही साथ यह बीपी कंट्रोल के लिए भी अच्छा होता है।

2. ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है किशमिश

किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं तो मुंह की बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। एंटीबैक्टीरियल फंक्शन के अलावा किशमिश में पाए जाने वाले सुक्रोज दांत की सफाई और बनावट को बेहतर रखने में मददगार है। सुबह खाली पेट अगर-अगर इसे चबा-चबा कर खाया तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिल सकते है।

3.हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है

खून की कमी के कारण एनीमिया की बीमारी का शिकार हो सकते है। ऐसी स्थिति में सुबह खाली पेट किशमिश खाने से काफी ज्यादा फायदा पहुंचता है। इसमें आयरन, रेड ब्लड सेल्स बनने के साथ-साथ शरीर में खून की पूर्ति होती है। इससे खून की कमी नहीं होती है और आप हेल्दी बने रहते है।

4. हाई फाइबर से भरपूर

हाई फाइबर से भरपूर किशमिश थायराइड ग्लैंड के काम करने में काफी ज्यादा मदद करता है। किशमिश में फाइबर, पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड. जो शरीर के लिए अच्छा एंटीऑक्सिडेंट साबित हो सकते है। थायरॉइड हार्मोन के लेवल को कंट्रोल करने में किशमिश एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह शरीर में थायराइड-उत्तेजक हार्मोन को भी बढ़ावा देता है।

5.डिटॉक्स वॉटर के रूप में बढ़िया

लीवर एक जरूरी अंग है जो प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, लेकिन खान-पान की गलत आदतों और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण यह ठीक से काम नहीं कर पाता है और इसे हमारी मदद की जरूरत होती है। इसे बेहतर ढंग से कार्य करने का सबसे अच्छा तरीका लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना है। रात भर पानी में भिगोई हुई किशमिश प्रभावी रूप से ब्लड प्यूरिफिकेशन का काम कर सकती है। यही कारण है कि भीगे हुए सुबह के पानी को एक बेहतरीन डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक के रूप में जाना जाता है।

6.पेट को हेल्दी रखता है

किशमिश के पानी में अघुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाता है, जो पाचन में सहायता करते है। किशमिश में शामिल फ्लेवोनोइड, जैसे टार्टरिक एसिड, टैनिन और कैटेचिन, एक रेचक क्रिया को प्रोत्साहित करते हैं जो आंतों के जरिए कब्ज को रोकता है। पेट को हेल्दी और साफ रखने के लिए पानी में किशमिश मिलाकर पीना एक सफल घरेलू इलाज है।

7.एसिड को कम करते हैं

काली किशमिश के पानी में एंटासिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो पेट के एसिड को रेगुलेट करने में सहायक होते हैं और इसलिए इस पुरानी स्थिति को रोक सकते है।

8.एनीमिया से लड़ने में मददगार

किशमिश में आयरन, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और कॉपर सभी प्रचुर मात्रा में होते हैं. बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और आयरन ब्लड सेल्स को बढ़ाने में सहायता करते है। इसके अलावा कॉपर आयरन के अवशोषण में सहायता करता है।

9.कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक

खाली पेट भीगी हुई किशमिश का पानी खून को साफ करने में भी मदद कर सकता है और हेल्दी गट को बनाए रखता है। ये शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कम करने में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है।

10.एनर्जी बूस्टर

अपने दिन की शुरुआत एक गिलास भीगी हुई किशमिश के पानी से करने से आपके शरीर को वह एनर्जी मिल सकती है जो पूरे दिन बेहतर ढंग से काम करने के लिए जरूरी है।

11.वजन घटाने को बढ़ावा देता है

फ्रुक्टोज और ग्लूकोज दो प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाली शुगर जो आपको लंबे समय तक एनर्जी देते हैं, ये किशमिश के पानी में पाए जाते है। इसलिए यह आपके शरीर को भोजन की लालसा में कमी लाने में सहायता करता है।

Leave a Comment