दूध में किशमिश खाने के ६ बेहतरीन फायदे | 6 best benefits of eating raisins in milk

दूध और किशमिश दोनों ही पोषण से भरपूर हैं।  जहां दूध में कैल्शियम के साथ कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं वहीं किशमिश में भी बहुत से पोषक तत्व समाहित होते हैं।  दोनों का एक साथ सेवन किसी चमत्कार से कम नहीं हैं।  फिर भी लोग इस रिचुअल को नजरअंदाज कर देते हैं। क्या आप जानते हैं किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से क्या होता है? जब इन्हें साथ में मिलाया जाता है, तो ये एक शक्तिशाली कॉम्बिनेशन बन जाते हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं।  

सेहतमंद रहने के लिए किशमिश और दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। कई लोग किशमिश और दूध को अपनी डाइट में शामिल भी करते हैं। वैसे तो अक्सर लोग किशमिश का सेवन रात में करते हैं। वहीं, दूध का सेवन रात में किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो किशमिश और दूध का सेवन एक साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। रोजाना किशमिश और दूध को साथ में खाने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं। किशमिश में विटामिन सी, ई, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर दूध की बात करें, तो इसमें भी कैल्शियम और प्रोटीन होता है।

दूध में किशमिश खाने के फायदे

  1. पाचन तंत्र में सुधार
  2. एनर्जी लेवल बढ़ाता है
  3. हड्डियों की मजबूती
  4. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर
  5. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
  6. अनिद्रा में राहत दिलाता है

1.  पाचन तंत्र में सुधार

किशमिश फाइबर से भरपूर होती हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती हैं।  दूध के साथ मिलाकर खाने से यह न केवल पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है बल्कि कब्ज की समस्या को भी कम करता हैं। 

2. एनर्जी लेवल बढ़ाता है

किशमिश में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो तुरंत एनर्जी देते हैं. दूध के साथ मिलकर यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है, खासकर व्यायाम करने से पहले.

3.  हड्डियों की मजबूती

दूध कैल्शियम से भरपूर होता है और किशमिश में भी कुछ मात्रा में कैल्शियम होता हैं।  यह कॉम्बिनेशन हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं। 

4. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर

किशमिश में एंटीऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं।  दूध के साथ मिलाकर खाने से यह स्किन हेल्थ को बढ़ावा देने और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता हैं। 

5. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी

किशमिश में हाई पोटेशियम होता है, जो हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देती हैं।  यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं। 

6. अनिद्रा में राहत दिलाता है

किशमिश में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम तत्व नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।  दूध में भिगोकर खाने से यह अनिद्रा की समस्या में राहत देने में उपयोगी हो सकता हैं। 

Leave a Comment