भुनी हुई अलसी खाने के ८ बेहतरीन फायदे | 8 great benefits of eating roasted flax seeds

अलसी के बीजों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भुनी अलसी खाने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। वैसे अलसी को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है, जैसे- तेल के रूप में, भुनी अलसी को सलाद, सब्जी और ओट्स के साथ. अलसी को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है।

आपको बता दें कि इसमें फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पंहुचा सकते हैं. भुनी अलसी खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं इससे एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

सर्दियों में इसका सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है, जिससे सर्दी-जुकाम की परेशनी नहीं होती है।  यह हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर वजन कम करने तक में मददगार होती है।

भुनी हुई अलसी खाने के फायदे

  1. हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे
  2. एनर्जी
  3. वजन घटाने में मददगार
  4. कब्ज से छुटकारा दिलाए
  5. ब्रेन बूस्टर
  6. जोड़ों में दर्द और सूजन से राहत
  7. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
  8. नींद को बेहतर बनाते हैं

1. हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे

अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो भुनी हुई अलसी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रोजाना सुबह भुनी अलसी खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

2. एनर्जी

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें कुछ भी काम करने में थकान महसूस होती है, शरीर में एनर्जी की कमी लगती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में भुनी अलसी को शामिल कर शरीर में एनर्जी के लेवल को बढ़ा सकते है।

3.  वजन घटाने में मददगार

सर्दियों के मौसम में वजन बढ़ने की समस्या काफी देखी जाती है। क्योंकि इस मौसम में हम सभी को ऑयली चीजें खाना काफी पसंद होता है। जिससे वजन बढ़ सकता है। तो अगर आप भी वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में भुनी अलसी को शामिल कर सकते है।

4. कब्ज से छुटकारा दिलाए

अलसी के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आपनी डाइट में भुनी अलसी को शामिल कर कब्ज, पाचन, पेट गैस आदि में राहत पा सकते है।

5. ब्रेन बूस्टर

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा होती है, जो कि ब्रेन को बूस्ट करने में मददगार है। ब्रेन को बूस्ट करने के लिए आप ब्रेकफास्ट में भुनी अलसी को शामिल कर सकते है।  

6. जोड़ों में दर्द और सूजन से राहत

सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में, अलसी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से अर्थराइटिस की परेशानी कम हो सकती है।

7. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

भूनी हुई अलसी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो कि आपकी स्किन और बाल दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दरअसल, इसका ओमेगा फैटी एसिड, बालों के रोम और त्वचा की कोशिकाओं को पर्याप्त पोषण प्रदान करके और मुक्त कण को नियंत्रित करके उनकी गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं। ये न केवल बालों की बनावट में सुधार करते हैं बल्कि नए रोम के विकास को भी बढ़ावा देते हैं। साथ ही चेहरे को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेज से भी बचाते हैं। 

8. नींद को बेहतर बनाते हैं

भूनी हुई अलसी को थोड़ा दूध में मिलाएं या फिर आप इसका पाउडर बना कर भी दूध में ऊपर से छिड़क सकते हैं। अब इसे रोज रात में पी कर सोएं। आप पाएंगे कि ये आपकी नींद को बेहतर बनाएगी। दरअसल, ये सेरोटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देती है जो कि नींद को विनियमित करने के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो कि आपके तनाव को कम करके नींद को बेहतर बनाता है।

Leave a Comment