अखरोट खाने के ८ बेहतरीन फायदे | 8 great benefits of eating walnuts

सुबह के समय अखरोट खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सुबह पानी में भिगोए हुए अखरोट खाने से कई पोषक तत्व मिलते हैं जो कई बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। इसलिए अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। 

सुबह के समय हमेशा कुछ हेल्दी खाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे स्वास्थय को काफी फायदा भी मिलेगा और दिनभर काम करने की एनर्जी भी मिलेगी। ऐसा ही एक फूड आइटम है, अखरोट। दिमाग जैसा दिखने वाला यह ड्राई फ्रूट कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए रोज सुबह इसे खाना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसे आप चाहें, तो बादाम की तरह रात भर पानी में भिगोकर, सुबह खा सकते हैं या दूध के साथ भी खा सकते हैं।

अखरोट में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन के साथ-साथ वजन कम करने में भी काफी मददगार हो सकता है। फाइबर की वजह से काफी समय तक पेट भरा रहता है और बार बार भूख नहीं लगती। इस कारण से वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, फाइबर की वजह से, यह अचानक से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता, इस कारण से यह डायबिटीज से बचने में भी मदद करता है।

अखरोट खाने के फायदे

  1. ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर
  2. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
  3. एनर्जी का बेहतरीन स्रोत
  4. फाइबर से भरपूर
  5. विटामिन-ई से भरपूर
  6. पाचन के लिए
  7. वजन घटाने के लिए
  8. सूजन कम करने

1. ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर

अखरोट उन फूड आइटम्स में शामिल है, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी अधिक मात्रा में होता है। यह एक प्रकार का हेल्दी फैट होता है, जो दिल को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने में काफी मददगार होता है।

2. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनट सिस्टम को मजबूत करने में और दिल को हेल्दी रखने में काफी मदद करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव करने में सहायक होते हैं, जिस कारण से सेल्स डैमेज नहीं होते और इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

3. एनर्जी का बेहतरीन स्रोत

अखरोट काफी कैलोरी डेंस फूड आइटम माना जाता है, जिस कारण से इसे थोड़ी मात्रा में खाने से भी काफी एनर्जी मिलती है। इसलिए इसे सुबह खाने से आपको अपने दिन भर के काम करने के लिए काफी ऊर्जा मिल जाती है।

4. फाइबर से भरपूर

अखरोट में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन के साथ-साथ वजन कम करने में भी काफी मददगार हो सकता है। फाइबर की वजह से काफी समय तक पेट भरा रहता है और बार बार भूख नहीं लगती। इस कारण से वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, फाइबर की वजह से, यह अचानक से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता, इस कारण से यह डायबिटीज से बचने में भी मदद करता है।

5. विटामिन-ई से भरपूर

अखरोट में विटामिन-ई पाया जाता है, जिस कारण से यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन-ई फाइन लाइंस, झुर्रियां, स्किन लूज होना जैसी कई एजिंग की समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

6. पाचन के लिए

अखरोट खाने से कब्ज, पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अखरोट में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है।

7. वजन घटाने के लिए

डेली डाइट में अखरोट को शामिल कर वजन को कम कर सकते है। अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलोरी कम होती है, जो वजन को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते है।

8.  सूजन कम करने

अखरोट में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते है।

Leave a Comment