पुरुषो के लिए गोखरू के ६ बेहतरीन फायदे | 6 best benefits of gokhru for men

आयुर्वेदिक औषधियां हमारे शरीर की कई गंभीर समस्याओं को दूर करती हैं. इन्ही में से एक है गोखरू. इस नाम को वैसे आपने कई बार सुना होगा, लेकिन इसके फायदों से शायद ही आप वाकिफ हों. गोखरू का इस्तेमाल प्राचीन काल से स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता आ रहा है.

गोखरू एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, गोखरू का उपयोग आयुर्वेद चिकित्सा में वात दोष एवं पित्त दोष को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है. यह एक ऐसा पौधा है, जिसके हर भाग का प्रयोग कई रोगों को ठीक करने में होता है. गोखरू से निर्मित हर्बल औषधियां सिर्फ सामान्य बीमारियों के लिए ही नहीं, बल्कि यौन समस्याओं और निःसंतानता को भी ठीक करने में लाभकारी हैं. चरक संहिता के अनुसार, गोखरू का सेवन मूत्र से संबंधित समस्याओं एवं वात रोग के लिए प्रमुख रूप से प्रभावी होती है. यह शरीर की सूजन को कम करती है. दशमूल औषधि में भी गोखरू की जड़ का इस्तेमाल किया जाता है. गोखरू के कई फायदे-नुकसान होने के साथ ही कुछ दिशानिर्देश भी हैं, जिसका पालन आयुर्वेदिक चिकित्सक की निगरानी में करना चाहिए. 

गोखरू के फायदे पुरुषों के लिए

  1. गोखरू पुरुषों में बढ़ाए लो स्पर्म काउंट 
  2. बांझपन में असरदार
  3. दूर होती है शरीरिक कमजोरी
  4. इंफर्टिलिटी होती है ठीक
  5. यौन शक्ति बढ़ती है
  6. शारीरिक कमजोरी दूर होगी

 

1. गोखरू पुरुषों में बढ़ाए लो स्पर्म काउंट  

पुरुष निःसंतानता के अंर्तगत आने वाली समस्या लो स्पर्म काउंट को ठीक करने के लिए गोखरू रामबाण दवा की तरह काम करता है। जो पुरुष लो स्पर्म की समस्या के कारण पिता नहीं बन पाते हैं, उन्हें गोखरू चूर्ण को दूध के साथ लेने की सलाह आयुर्वेदिक चिकित्सक देते है। शतावर और गोखरू को एक साथ लेने से इनफर्टिलिटी की समस्या दूर हो जाती है। इसमें स्पर्म की क्वालिटी और स्पर्म की क्वांटिटी दोनों को ठीक करने का गुण होता है और पुरुषों की शरीरिक क्ति में वृद्धि भी करता है। इरेक्‍टाइल डिसफंक्शन की समस्या करे दूर.

2. बांझपन में असरदार

गोखरू को बांझपन को दूर करने के लिए भी लाभकारी माना जाता है। कुछ अध्ययन में पाया गया है कि गोखरू के सेवन से पुरुषों का बांझपन दूर होता है। दूध के साथ सुबह-शाम गोखरू के पाउडर को पीने से फर्ट‍िल‍िटी बढ़ती है जिससे ये समस्या दूर हो जाती है।

3. दूर होती है शरीरिक कमजोरी

अक्सर पुरुषों को कमजोरी की समस्या होती है ऐसे में गोखरू आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। थोड़ी सी म‍िश्री में गोखरू के रस को मिलाएं. इसके बाद इसका सेवन करें. ऐसा करने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर फुर्तीला रहता है।

4. इंफर्टिलिटी होती है ठीक

गोखरू पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाता है। कई अध्ययन बताते हैं कि गोखरू का सेवन सिर्फ 60 दिन में स्पर्म कांउट को बढ़ा देता है, जिससे पुरुषों को इंफर्टिलिटी की समस्या से निजात मिलती है। दो से तीन महीने तक इसका सेवन करने से पुरुषों की सेक्सुअल डिजायर और फर्टिलिटी दोनों बढ़ती है। पुरुषों को बांझपन से छुटकारा मिलता है।

5. यौन शक्ति बढ़ती है

गोखरू व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट रखने में मदद करता है। इससे शरीर मजबूत होता है और यौन शक्ति में इजाफा होता है। स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती है, जिस वजह से इसे पुरूषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। इसके सेवन से सेक्सुल डिसऑर्डर और इंफर्टीलिटी की समस्याएं दूर होती हैं।

गोखरू एक प्राकृत‍िक एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। टेस्टोस्टेरोन और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन का स्‍तर बढ़ाने के ल‍िए गोखरू हर्ब का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में शीघ्रपतन का इलाज भी गोखरू की मदद से क‍िया जाता है। गोखरू का सेवन करने से शुक्राणु का स्‍तर बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।    

6. शारीरिक कमजोरी दूर होगी

पुरुषों में शरीरक कमजोरी दूर करने के लिए गोखरू को फायदेमंद माना जाता है। गोखरू का रस, मिश्री के साथ बराबर मात्रा में मिलाए। इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में ताकत बढ़ेगी और शरीर को एक्िरी व रहने में मदद मिलेगी। किसी बीमारी के शिकार हैं, तो डॉक्टबर की सलाह पर ही गोखरू का सेवन करना चाहिए। गोखरू का चूर्ण बनाकर इसे शहद के साथ सुबह-शाम ले सकते हैं।

Leave a Comment