शहद के ११ बेहतरीन फायदे | 11 great benefits of honey

स्वाद में मीठा शहद आपको कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से बचा सकता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। यह कई समस्याओं में दवा के रूप में काम करता है।आयुर्वेद में शहद को सेहत का खजाना माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर शहद आपको कई गंभीर समस्याओं से बचा सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर है। सदियों से लोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए शहद का इस्तेमाल घरेलू उपचार के तौर पर करते हैं। इसमें कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह वजन कम करने के साथ कई बीमारियों को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।

शहद के फायदे

  1. खांसी से आराम
  2. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है
  3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
  4. पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखने में सहायक
  5. बेहतर नींद के लिए
  6. वजन कम करने में सहायक
  7. स्किन को मुलायम बनाएं
  8. घाव भरने में मदद 
  9. गले की खराश
  10. कब्ज़ से राहत
  11. बालों के लिए फायदेमंद

1. खांसी से आराम

शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी को शांत करने में मदद करता है। अगर आप लगातर खांसी से परेशान हैं, तो ऐसे में शहद आपकी मदद कर सकता है। एक चम्मच शहद में हल्दी और थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर दिन में तीन बार पिएं, इससे खांसी की समस्या दूर हो सकती है।

2. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद  दिल की सेहत  के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोपोलिस कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है, लेकिन अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही डाइट में शहद शामिल करें।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

4. पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखने में सहायक

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है, उनके लिए शहद रामबाण है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप नाश्ता करने से पहले एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं, इससे आपको फायदा मिल सकता है।

5. बेहतर नींद के लिए

रात में अच्छी नींद के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें। ऐसा करने से आपको सुकून भरी नींद आ सकती है।

6. वजन कम करने में सहायक

शहद मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह भूख को भी कंट्रोल करता है, जिससे ज्यादा खाने से बच सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस मिक्स करें और इसे खाली पेट पिएं। यह ड्रिंक वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।

7. स्किन को मुलायम बनाएं

शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। आप इसे स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें, इसके इस्तेमाल से ड्राई स्किन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

आप रोजाना चेहरे पर शहद से मसाज करें और करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके अलावा आप इसका उपयोग घुटनों, फटे होंठों को मुलायम करने के लिए भी कर सकते हैं।

8. घाव भरने में मदद

शहद में मौजूद तत्वों फ्लेवोनॉयड, फेनोलिक एसिड और लैसोजाइम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को रोकते हैं और क्षतिग्रस्त ऊतकों और कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। इन्हीं गुणों की वजह से यह घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करती है।

9. गले की खराश

शहद के फायदे की लिस्ट में गले की खराश दूर करना भी शामिल है। यह खांसी और सर्दी-जुकाम से तो आराम दिलाती ही है साथ ही अगर आपका गला बैठ गया है या गले में खराश है तो भी आप शहद का सेवन करके आराम पा सकते हैं।

10. कब्ज़ से राहत

अगर आप कब्ज़ के मरीज हैं तो समझ लें कि आप कई अन्य बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। पेट से जुड़ी कई समस्याओं की मूल जड़ कब्ज़ ही है। शहद शरीर में फ्रक्टोज के अवशोषण को कम करती है इस वजह से आप इसका उपयोग  कब्ज़ को दूर करने में भी कर सकते हैं। कब्ज़ से आराम दिलाने के अलावा यह पेट फूलने और गैस की समस्या से भी आराम दिलाती है।

11. बालों के लिए फायदेमंद

बालों के रूखेपन के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। शहद के उपयोग से बालों की सुन्दरता बढ़ती है और उनके रुखेपन में कमी आती है। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों के लिए फायदेमंद है। यह फ्री रेडिकल को हटाती है और ज्यादा देर तक धूप में रहने से या किसी हानिकारक केमिकल से बालों को होने वाले नुकसान को रोकती है। शहद से बालों को सही पोषण भी मिलता है।

Leave a Comment