रस्सी कूदने के ५ बेहतरीन फायदे | 5 great benefits of jumping rope

वर्कआउट हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है यह हम सब जानते हैं लेकिन फिर भी इसके लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पास जिम जाने या बाहर वॉक करने का भी वक्त नहीं होता है तो आप घर पर ही रस्सी कूद सकती हैं। सिर्फ रस्सी कूदने से ही आप काफी कैलोरी घटा सकती हैं।

रस्सी कूदना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन फिर भी कई लोग इसे अपने डेली वर्कआउट में शामिल करना भूल जाते हैं। इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं, जिसकी पूरी जानकारी सभी को नहीं होती है।ये एक ऐसा वर्कआउट है जिसमें बहुत महंगी और फैन्सी मशीन की जरूरत नहीं होती है। मात्र एक सामान्य हल्की सी रस्सी चाहिए और थोड़ी-सी जगह। बस हो गया आपका काम। कुछ लोग मौज मस्ती के लिए रस्सी कूदते हैं लेकिन अगर गंभीरता से इसे किया जाए और आप इसमें परफेक्ट होते जाएं तो आप इसे और भी कई प्रकार से कर सकते हैं जैसे क्रिस क्रॉस, साइड स्विंग, अल्टरनेट फुट जंप आदि।

रस्सी कूदने के फायदे

  1. बहुत तेज होता है वेट लॉस
  2. दिल बनता है मजबूत
  3. शरीर में आती है ताकत
  4. हड्डियों में आ जाती है मजबूती
  5. बॉडी बैलेंस में सुधार आता है

1. बहुत तेज होता है वेट लॉस

वेट लॉस करने के लिए जितनी कैलोरी का सेवन आप करते हैं, उससे ज्यादा बर्न करनी चाहिए। यह तरीका अपनाने से घर पर ही वजन तेजी से कम किया जा सकता है और एक्सट्रा फैट बर्न होने लगता है। जानकर हैरानी होगी कि जंपिंग रोप एक्सरसाइज अकेले ही कई एक्सरसाइज के बराबर कैलोरी बर्न कर देती है।

2. दिल बनता है मजबूत

जंपिंग रोप एक कार्डियो एक्सरसाइज भी है, जो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाती है। इसे करने से धड़कन और सांस की गति बढ़ती है, जो कि हार्ट के फंक्शन को बढ़ाकर दिल को स्वस्थ बनाने में मदद करती है।

3. शरीर में आती है ताकत

जंपिंग रोप की मदद से शरीर की ताकत भी बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि, यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जिसे करने से मसल्स मजबूत होती हैं। कंधे, बाइसेप्स, एब्डोमिनल मसल्स, जांघ, पिंडली और कूल्हों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए जंपिंग रोप को रोजाना करें।

4. हड्डियों में आ जाती है मजबूती

जंपिंग रोप करते हुए हड्डियों पर पॉजीटिव प्रेशर पड़ता है। जिसे झेलने लायक बनाने के लिए शरीर उन्हें पोषण देना शुरू कर देता है। इससे हड्डियों की मजबूती बढ़ने लगती है।

5. बॉडी बैलेंस में सुधार आता है

शरीर का बैलेंस बिगड़ने से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, यह समस्या कुछ अंगों पर ज्यादा तनाव डालती है और दर्द होता रहता है। लेकिन जंपिंग रोप एक्सरसाइज करने से हाथ, पैर और धड़ की मसल्स का बैलेंस सुधरता है।

Leave a Comment