पुरुषों के लिए मोरिंगा के ५ बेहतरीन फायदे | 5 best benefits of Moringa for men

सहजन की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल के गुण भी पाए जाते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। आप त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सहजन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आयुर्वेद में सहजन को औषधि माना जाता है। इसकी पत्तियों में आवश्यक पोषक तत्व पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन, मैग्नीशियम, फोलेट, आयरन और जिंक पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। साथ ही सहजन पुरुषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से पुरुषों को होने वाली शारीरिक परेशानियां भी दूर होती है।

पुरुषों के लिए मोरिंगा के फायदे

  1. मेल फर्टिलिटी में होगा इजाफा
  2. इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन को करे कम
  3. टेस्टोस्टेरोन बढ़ाए
  4. शुक्राणुओं की क्वालिटी बढ़ाए
  5. वजन कंट्रोल होता है।

1. मेल फर्टिलिटी में होगा इजाफा

कुछ पुरुषों को शादी के बाद पिता बनने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से समाज में उन्हें काफी शर्मिंदा किया जाता है। मेल फर्टिलिटी को बेहतर करने के लिए सहजन का सहारा लिया जा सकता है। इस सब्जी की पत्तियों और बीजों में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो मर्दों को काफी फायदा पहुंचाते है।

2. इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन को करे कम

पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन होना एक गंभीर समस्या है जिसके कारण फिजिकल रिलेशन में दिक्कतें आती है। हालांकि मोरिंगा की मदद से इसका प्राकृतिक इलाज किया जा सकता है। इसके लिए आप सहजन के बीच या पत्तियों के अर्क का इस्तेमाल कर सकते है।

3. टेस्टोस्टेरोन बढ़ाए

यह एक पुरुष हार्मोन है। जब पुरुषों में इस हार्मोन की कमी होने लगती है, तो उनकी सेक्सुअल हेल्थ कमजोर होने लगती है। यह हार्मोन पुरुषों के शरीर में कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन मोरिंगा की पत्तियों का सेवन करने से हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है।

4. शुक्राणुओं की क्वालिटी बढ़ाए

मोरिंगा का सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म यानी शुक्राणुओं की मात्रा और गुणवत्ता, दोनों में सुधार करने में बहुत लाभकारी है। पुरुषों में शुक्राणुओं की मात्रा कम होना, सेक्स की इच्छा में कमी और शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का एक बड़ा कारण है।

5. वजन कंट्रोल होता है।

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सहजन का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फूड खाने से पेट देर तक भरा रहता है। इससे क्रेविंग की भी समस्या से भी निजात मिलता है।

Leave a Comment