नोनी जूस के ५ बेहतरीन फायदे | 5 best benefits of Noni juice

नोनी असल में शहतूत जैसा दिखने वाला फल है। लेकिन इसके गुण शहतूत से बेहद ही अलग हैं। नोनी की खास बात ये है कि ये एक साथ कई विटामिन और मिनरल का खान है। इसमें विटामिन विटामिन सी, विटामिन बी3, विटामिन ए और आयरन सब पाया जाता है। साथ ही इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ान में मददगार है। आप इस फल को ऐसे भी साबुत खा सकते हैं लेकिन अगर आप इसका जूस बना कर पिएं तो ये शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होगा। इसके अलावा ये जूस कुछ बीमारियों में रामबाण इलाज की तरह है और काफी कारगर तरीके से मदद करता है।

नोनी जूस के फायदे

  1. जोड़ों के दर्द में
  2. बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में
  3. वेट लॉस के दौरान
  4. बार-बार सर्दी-जुकाम होने पर
  5. कमजोरी में

1. जोड़ों के दर्द में

जोड़ों के दर्द मेंनोनी जूस पीना बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, ये एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और हड्डियों के दर्द को दूर करता है। इसके अलावा ये आपकी हड्डियों के बीच घर्षण को कम करता है और दर्द में कमी लाता है। इस तरह ये जोड़ों के दर्द में बहुत ही फायदेमंद है। इसके अलावा नोनी जूस हड्डियों के मोशन को भी बेहतर बनाती है और और इसे सही करने में मदद करती है।

2. बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है तो आपको नोनी का जूस पीना चाहिए। दरअसल, नोनी का जूस कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और इंफ्लेमेशन में कमी लाता है। इसके अलावा ये शरीर के अलग-अलग टॉक्सिन को बाहर निकालता है और बैड कोलेस्ट्रोल में कमी लाकर दिल को तमाम बीमारियों से बचाता है।

3. वेट लॉस के दौरान

दरअसल, जो लोग वजन घटा रहे हैं और इसके लिए भारी भरकम एक्सरसाइज कर रहे हैं उन्हें नोनी का जूस जरूर पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये थकान को कम करता है और एक्सरसाइज के लिए स्टेमिना बढ़ाता है। साथ ही ये मस्कुलर डैमेज को कम करता है और आपकी मांसपेशियों की सेहत को सही रखने में मदद करता है।

4. बार-बार सर्दी-जुकाम होने पर

अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या होती है तो आप नोनी का जूस पी सकते हैं। दरअसल, ये कमजोर इम्यूनिटी के कारण हो सकता है। ऐसे में नोनी के जूस का विटामिन सी संक्रामक बीमारियों से बचाता है। दूसरा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाते हैं।

5. कमजोरी में

नोनी का जूस पीने से आपकी कमजोरी दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और ये शरीर की एनर्जी बूस्ट करते हैं। साथ ही इसके बाकी तत्व भी मांसपेशियों की ताकत बढ़ाते हैं थकान और कमजोरी से बचाते हैं। तो, अगर आपको रह-रह कर कमजोरी महसूस होती है तो, नोनी का जूस पीना चाहिए।

Leave a Comment