मौसमी जूस के ५ बेहतरीन फायदे | 5 best benefits of seasonal juice

मौसंबी का जूस कई गुणों से भरपूर होता है जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से मौसंबी जूस पीते हैं तो इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। इसके अलावा मौसंबी जूस पीने से पाचन भी स्वस्थ रहता है।

मौसंबी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका जूस आप हर मौसम में पी सकते हैं। यह मार्केट में सालभर मिलता है। मौसंबी में विटामिन-ए, विटामिन- C, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट आदि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। रोजाना मौसंबी का जूस पीने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

मौसमी जूस के फायदे

  1. वजन कम करने में सहायक
  2. कब्ज से राहत दिलाने में कारगर
  3. इम्युनिटी मजबूत होती है
  4. हड्डियां मजबूत होती हैं
  5. स्किन के लिए भी फायदेमंद

1. वजन कम करने में सहायक

मौसंबी में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मौसंबी का जूस शामिल कर सकते हैं, जिससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है।

2. कब्ज से राहत दिलाने में कारगर

मौसंबी के सेवन से कब्ज  से भी राहत मिलती है। मौसंबी में एसिड पाया जाता है, जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

3. इम्युनिटी मजबूत होती है

पोषक तत्वों से भरपूर मौसंबी जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर है। अगर आप नियमित रूप से मौसंबी जूस पीते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

4. हड्डियां मजबूत होती हैं

मौसंबी का जूस हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, मौसंबी का जूस पीने से आपको राहत मिल सकती है।

5. स्किन के लिए भी फायदेमंद

मौसंबी का जूस पीने से न सिर्फ सेहत बल्कि स्किन भी स्वस्थ रहती है। इसमें मौजूद विटामिन-C स्किन की रंगत निखारता है। इसके अलावा पिंपल्स, एक्ने आदि से भी छुटकारा दिलाता है।

Leave a Comment