सफेद मूसली के १२ बेहतरीन फायदे | 12 amazing benefits of white musli

सफेद मूसली बहुत ताकतवर जड़ी-बूटी है। इसे आयुर्वेद जद्बुटीयो में लाभदायक औषधि माना जाता है। आयुर्वेदो के अनुसार कहा जाता है कि सफेद मूसली की जड़ और बीज काफी फायदेमंद होते है। सफेद मूसली की जड़ों में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम आदि तत्व ज्यादा  मात्रा में पाए जाते है।

शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में यह बहुत ही मददगार है। यही कारण है कि कई तरह की ताकत वाली आयुर्वेदिक दवाओं को तैयार करने में सफेद मूसली का प्रयोग किया जाता है। बहुत से आयुष चिकित्सक कमजोरी, आलस्य और तनाव जैसी समस्याओं में अश्वगंधा यानी सफेद मूसली का सेवन करने की सलाह देते है।

सफेद मूसली, जिसे आमतौर पर अश्वगंधा के नाम से जाना जाता है, एक दुर्लभ भारतीय जड़ी बूटी है। सफेद मूसली एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके इस्तेमाल से आर्थराइटिस, कैंसर, मधुमेह , तनाव से राहत दिलाने, सूजन को कम करने और नपुंसकता आदि रोगों को दूर करने में मदद मिलती है। कमजोरी दूर करने की यह सबसे प्रचलित आयुर्वेदिक औषधि है। मूसली का सेवन पुरुषों के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है।

ताकत की कई सारी आयुर्वेदिक दवाओं में इसका इस्तेमाल होता है। कहा जाता है कि यह किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं होती. सफेद मूसली न केवल शारीरिक ऊर्जा बढ़ाती है, बल्कि यह कई छोटी से बड़ी बीमारियों का रामबाण इलाज भी होती है।

सफेद मूसली के फायदे

1. सेक्स पावर बढ़ाने में उपयोगी

2. शीघ्रपतन रोकने में उपयोगी

3. इरेक्टाइल डिसफंक्शन

4.  नपुंसकता से बचाव

5. स्पर्म क्वालिटी में सुधार

6. स्वप्नदोष की कमजोरी दूर करने में सहायक

7. बॉडी बिल्डिंग

8. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

9. वजन घटाने में सहायक

10. मूत्र संबंधी रोगों को दूर करने में सहायक

11. आर्थराइटिस में फायदेमंद

12. कैंसर से बचाव

1. सेक्स पावर बढ़ाने में उपयोगी

सफेद मूसली स्टेमिना को बूस्ट करने में सहायक है। मूसली में स्टेरॉयड, जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, एल्कालोएड्स जैसे तत्व होते हैं तो कामोद्दीपक होता है। आयुर्वेद के मुताबिक रात में दूध के साथ मूसली का सेवन स्टेमिना के लिए बहुत लाभदायक है।

उम्र बढ़ने के साथ ही पुरुषों के शरीर में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन का स्तर कम होने लगता है। ऐसे में सफेद मूसली का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह शरीर में टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

2. शीघ्रपतन रोकने में उपयोगी

शीघ्रपतन की समस्या होने पर तुरंत इसकी दवा खाने की गलती ना करें बल्कि पहले घरेलू उपाय आजमाएं। सफेद मूसली पाउडर को एक-एक चम्मच रोज दूध के साथ लेने से वीर्य गाढ़ा होता है, और संभोग का समय बढ़ता है। इससे शीघ्रपतन की समस्या खत्म होती है। आजकल बाजार में शीघ्रपतन के इलाज के लिए कई प्रकार के उत्पाद मिलते हैं। मुसलीपाक भी उनमें से एक है। इसके सेवन से शीघ्रपतन के अलावा नपुंसकता के इलाज में भी फायदा होता है। 

3. इरेक्टाइल डिसफंक्शन

सेक्स के दौरान लिंग में उत्तेजना या तनाव की कमी होना इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या कहलाती है। स्ट्रेस, डिप्रेशन या किसी दीर्घकालिक बीमारी की वजह से यह समस्या किसी को भी हो सकती है। सफेद मूसली सेक्स की इच्छा को बढ़ाती है साथ ही यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को भी ठीक करने में मदद करती है।

अक्सर डायबिटीज या अन्य किसी बीमारी के कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में सफ़ेद मूसली के सेवन से आप इस खतरे को प्रभावी तरीके से रोक सकते हैं।

4.  नपुंसकता से बचाव

शोध के अनुसार सफेद मूसली वीर्य का उत्पादन बढ़ाती है और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार लाती है। ऐसा माना जाता है कि इसके नियमित सेवन से नपुंसकता के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कौंच के बीज के साथ सफेद मूसली का सेवन नपुंसकता के इलाज में काफी उपयोगी माना जाता है।  

5. स्पर्म क्वालिटी में सुधार

कई विशेषज्ञों का मानना है कि सफेद मूसली शुक्राणुओं की संख्या (स्पर्म काउंट) बढ़ाने में मदद करती है , हालांकि इसके वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलते हैं। लेकिन यह बात पूरी तरह सच है कि सफेद मूसली के सेवन से स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार होता है और इससे शुक्राणुओं की गतिशीलता बढ़ती है जिससे शुक्राणु पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं।

6. स्वप्नदोष की कमजोरी दूर करने में सहायक

स्वप्नदोष एक आम समस्या है और इसके होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। अगर आप ‘स्वप्नदोष की आयुर्वेदिक दवा खोज रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सफेद मूसली के सेवन से स्वप्नदोष की समस्या पर तो ज्यादा असर नहीं पड़ता है लेकिन यह स्वपनदोष के बाद होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने में बहुत ही लाभकारी है। अगर आप भी बार बार स्वप्नदोष होने की वजह से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो सफेद मूसली का सेवन ज़रुर करें।

7. बॉडी बिल्डिंग

सेक्स क्षमता बढ़ाने के अलावा शरीर की ताकत बढ़ाना, सफेद मूसली के प्रमुख फायदों  में शामिल है। यही वजह है कि आज के समय में अधिकांश जिम जाने वाले लड़के बॉडी बिल्डिंग के लिए सफेद मूसली को सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी शारीरिक रुप से कमजोर हैं या थोड़ी सी मेहनत करने के बाद थक जाते हैं तो सफेद मूसली आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

8. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

सफेद मूसली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है जिससे सर्दी-जुकाम समेत कई तरह की संक्रामक बीमारियों से आपका बचाव होता है। अगर आप बार बार सर्दी-जुकाम या फ्लू के शिकार हो रहे हैं तो ऐसे में इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए सफेद मूसली का सेवन करें और स्वस्थ रहें।

9. वजन घटाने में सहायक

यह सच है कि सफेद मूसली शारीरिक शक्ति को बढ़ाती है और ताकत बढ़ाने वाली कोई भी आयुर्वेदिक औषधि शरीर के वजन को भी बढ़ाती है। यही कारण है कि सफेद मूसली का दूध के साथ सेवन आपके वजन को बढ़ा सकता है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यदि आप इसे गर्म पानी के साथ पियें तो यह वजन कम करने में मदद करती है। इसलिए अगर आप मोटापे या बढ़ते वजन से परेशान हैं तो गर्म पानी के साथ सफेद मूसली का सेवन करें।

10. मूत्र संबंधी रोगों को दूर करने में सहायक

पेशाब करते समय तेज जलन होना या बार बार पेशाब होने जैसी समस्याओं से आराम दिलाने में भी सफेद मूसली  कारगर है। इसके अलावा जिन महिलाओं को ल्यूकोरिया या सफेद पानी  की समस्या है उनके लिए भी सफेद मूसली बहुत फायदेमंद है। यह ल्यूकोरिया की समस्या को कुछ ही दिनों में ठीक कर देती है।

11. आर्थराइटिस में फायदेमंद

उम्र बढ़ने के साथ साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। अपने देश में अधिकांश बुजुर्ग आर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित रहते हैं। सफेद मूसली के सेवन से आर्थराइटिस में होने वाले जोड़ों के दर्द और सूजन से आराम मिलता है।

12. कैंसर से बचाव

कई विशेषज्ञों का दावा है कि सफेद मूसली के सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावी तरीके से मजबूत करती है जिससे कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने का खतरा कम होता है और कैंसर से बचाव होता है।

Leave a Comment