बच्चों के दांत खराब होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, जानें बचाव का तरीका

बच्चों के दांत खराब होने से पहले कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आगे जानते हैं बच्चों के दांत खराब होने के लक्षण और उनसे बचाव का आसान तरीके

Early Signs Of Tooth Decay In Children: बच्चों को अक्सर दांतों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, इसके पीछे काफी हद तक अभिभावक जिम्मेदार होते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि बच्चों को दांत साफ करने की आदत न डालना और उनकों मीठी चीजों का अधिक सेवन कराने से यह समस्या हो सकती है।

बच्चे चॉकलेट व टॉफी आदि खाते समय इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में विचार नहीं कर सकते हैं। ऐसे में अभिभावकों को जागरुक होना चाहिए और बच्चों के दांतों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें इस तरह की चीजे नहीं देनी चाहिए।

बच्चों के दांत खराब (Tooth Decay in Children) होने के संकेतों को पहचानकर उन्हें खराब होने से बचाया जा सकता है। 

आगे यादव डेंटल क्लीनिक के सीनियर डेंटिस्ट डॉ. डी एस यादव से जानते हैं कि बच्चों के दांत खराब होने से पहले क्या लक्षण दिखाई देते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है।

बच्चों के दांत खराब होने पर नजर आते ये लक्षण – Early Signs Of Tooth Decay In Children In Hindi 

दांतों पर सफेद धब्बे दिखाई देना

बच्चों के दांत खराब होने से पहले उनमें सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। ये धब्बे बैक्टीरिया के द्वारा उत्पन्न एसिड के कारण दांतों की बाहरी सुरक्षात्मक परत, इनेमल के खराब होने का संकेत देते हैं। अभिभावकों को बच्चे के दांतों पर दिखने वाले इन संकेतों को पहचान कर समय रहते इलाज कराना चाहिए।

बदबूदार सांस

बच्चे के ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध आती है, तो ऐसे में अभिभावकों को बच्चे के दांतों को देखना चाहिए। यह कुछ समय के बाद दांतों में सड़न की वजह बन सकता है। दरअसल, मुंह में बैक्टीरिया की वजह से बच्चे के मुंह से दुर्गंध आ सकती है।

गर्म या ठंडी चीजों के प्रति सेंसिटिविटी

बच्चे के दांत खराब होने पर उन्हें गर्म या ठंडी चीजों को खाने में परेशानी हो सकती है। यह सेंसिटिविटी दांतों में सड़न का शुरुआती लक्षण हो सकती है। यह सड़न दांतों के निचली परत को प्रभावित कर सकती है। इसे पल्प भी कहते हैं।

मसूड़ों में सूजन या खून आना

अगर, आपके बच्चे के मसूड़ों में सूजन व लालिमा दिखाई देती है, तो यह दांतों के खराब होने का एक संकेत हो सकता है। इस दौरान बच्चों के दांतों से खून भी बह सकता है। इस संकेत को अनदेखा न करें और बच्चे को दांतों के डॉक्टर के पास अवश्य ले जाएं।

दांत में तेज दर्द

बच्चे को चीजों को चबाने में परेशानी हो, तो यह दांतों के खराब होने का एक संकेत हो सकता है। इस दौरान आप डॉक्टर से मिलकर बच्चे की समस्या को दूर कर सकते हैं। दांतों के खराब होने से पहले मसूड़ों में भी दर्द हो सकता है।

बच्चों के दांंत दर्द में बचाव के लिए क्या करें? – Prevention Tips Of Tooth Decay in Children In Hindi

  • बच्चों को चॉकलेट और चीनी से बनी चीजे सीमित मात्रा में ही दें। जबकि, धीरे-धीरे इसे कम करते रहें।
  • बच्चे को दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें। शुरु में बच्चा इससे आनाकानी करेगा, लेकिन आप भी उसके साथ ब्रश करेगें तो वह मान जाएगा।
  • खाना खाने के बाद बच्चे को कुल्ला कराएं। इससे खाने के कण उसके दांतों में नहीं फसेंगे। साथ ही, सड़न का जोखिम कम होगा।
  • डॉक्टर से पूछकर बच्चे के दांतों के लिए आप मेडिकेटेड टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बच्चे को कोल्ड ड्रिंक ना पिलाएं।

Early Signs Of Tooth Decay In Children- बच्चे के दांतों को सड़न और खराब होने से बचाने के लिए उन्हें नियमित रूप से साफ करने की आदत डालें। बच्चा को बार-बार टॉफी या चॉकलेट न दें। जहां तक संभव को बच्चे के फ्रूट खिलाएं। दांतों में सड़न के किसी भी तरह के संकेत दिखाई देने पर उसे अनदेखा न करें, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Comment