टाइम पर नहीं आते पीरियड्स तो पिएं ये हल्दी और जीरे का पानी, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

How can I regulate my irregular period naturally: पीरियड्स का सही समय पर होना किसी भी महिला की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। पीरियड्स का संबंध सिर्फ महिलाओं की फर्टिलिटी से ही नहीं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ से होता है।

इसलिए, अगर पीरियड नियमित नहीं होते हैं, ब्लड फ्लो सही नहीं होता है या फिर इन दिनों में दर्द बहुत अधिक होता है, तो इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। अनियमित पीरियड्स की वजह शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। सही डाइट और हेल्दी आदतों से इसे दूर किया जा सकता है।

किचेन में मौजूद कई मसाले आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं।

अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करने के लिए पिएं हल्दी-जीरे की ड्रिंक

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, हल्दी और जीरे से बनने वाली यह ड्रिंक पीरियड्स को नियमित करने और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सही करने में मदद करती है।
  • जीरा मेंस्ट्रुअल साइकिल को बैलेंस करने में मदद करता है।
  • हल्दी में, एंटी बैक्टीरियल,  एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह नेचुलर एंटीस्पास्मोडिक है। इसके सेवन से पीरियड नियमित (पीरियड नियमित करने के लिए टिप्स) होते हैं। साथ ही, इन दिनों में होने वाले दर्द, ऐंठन और मूड स्विंग्स से भी छुटकारा मिलता है।
  • अगर आपको पीरियड में बहुत अधिक ब्लीडिंग होती है, तो उसे भी हल्दी कम कर सकती है।
  • जीरा गर्भाशय की दीवारों को संकुचित करता है। इससे पीरियड्स को नियमित और समय पर लाने में मदद मिलती है।
  • जीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई तरह के एंजाइम्स पाए जाते हैं। इससे पीरियड्स रेगुलर होते हैं और क्रैम्प्स कम होते हैं।

सामग्री

  • हल्दी पाउडर- 1 टीस्पून
  • जीरा- 1 टेबलस्पून
  • शहद- 1 टेबलस्पून (ऑप्शनल)
  • पानी- 1 गिलास

विधि

  • पानी में हल्दी और जीरा डालकर उसे उबालें।
  • रूम टेम्परेचर पर आने के बाद इसमें शहद मिलाएं।
  • आप शहद अवॉइड भी कर सकती हैं।
  • इसे पीरियड की डेट से 14 दिन पहले से पीना शुरू करें।

नोट- एक्सपर्ट के मुताबिक, यह ड्रिंक पूरी तरह से नेचुरल और फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको हार्मोनल इंबैलेंस, पीसीओएस या कोई और हेल्थ कंडीशन है, तो इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही,पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए सही डाइट और एक्सरसाइज भी जरूरी है।

अनियमित पीरियड्स में हल्दी-जीरा पानी पीने के फायदे | Benefits of Drinking Turmeric-Cumin Water During Irregular Periods in Hindi

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

हल्दी और शहद का मिश्रण आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है, और आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है, जिससे मासिक चक्र अपने समय पर आ सकता है।

सूजन रोधी गुण

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो अपने सूजन रोधी गुणों के लिए जाना जाता है, और आपरे प्रजनन प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

पेल्विक क्षेत्र में सूजन करें कम  

हल्दी के सूजन-रोधी गुण पेल्विक क्षेत्र में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, और नियमित मासिक धर्म चक्र को बढ़ावा दे सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर 

जीरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद कर सकता है और आपके स्वास्थ्य का ध्यान रख सकता है, जो अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकता है। 

ब्लड शुगर को करें संतुलित 

हल्दी और जीरा दोनों ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों को मिलाकर खाने से हार्मोनल संतुलित रहते हैं, जो पीरियड साइकल को नियमित कर सकते हैं। 

एंटी-बैक्टीरियल गुण 

शहद में  एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो प्रजनन प्रणाली को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। 

पाचन क्रिया को बनाए बेहतर 

जीरा पाचन में क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है, और स्वस्थ पाचन तंत्र बनाए रखने का काम करता है, जो पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है।

अगर आप भी अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं, तो हल्दी-जीरा के इस पानी की सेवन कर सकती हैं। लेकिन अगर आप हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस, प्रेग्नेंसी जैसी समस्याओं से जुझ रहे हैं तो इस ड्रिंक का सेवन करने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

Leave a Comment